आईपीएल ऑक्शन 2023
आईपीएल ऑक्शन 2023Akash Dewani - RE

क्या इस आईपीएल ऑक्शन में टूटेगा क्रिस मौरिस का सबसे ज्यादा 16.25 करोड़ में बिकने का रिकॉर्ड?

3 दिसंबर को होने वाले आईपीएल ऑक्शन में कौन हो सकता है वो खिलाड़ी जो तोड़ सकता है क्रिस मौरिस के 2021 के सबसे महंगे 16.25 करोड़ में बिकने का रिकॉर्ड?

राज एक्सप्रेस। हम भारतीय 14 सालों से एक ऐसा त्यौहार मना रहे है जो लगभग 2 महीने चलता है और पूरा देश उसका जश्न मनाता है उसका नाम है आईपीएल (IPL)। हर साल की तरह बस कुछ ही दिनों में आने वाले नए साल 2023 में इस त्यौहार का क्रिकेट प्रेमी आनंद उठाएंगे जिसमे क्रिकेट प्रेमी 10 टीमों में बंट जाते है, लेकिन खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से पहले एक ऐसा इवेंट होता जिसमे शायद मैदान से ज्यादा गहमा गहमी होती है।

एक ऐसा मैच होता जो 10 टीमों के मालिक खेलते है और वो है आईपीएल का ऑक्शन जिसमे बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाती है। लेकिन इस बार यह सवाल सोशल मीडिया में बहुत तेजी से उमड़ रहा है कि क्या इस ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस का 16 करोड़ 25 लाख का आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूट जाएगा? क्योंकि इस बार के मिनी ऑक्शन (Mini Auction) में काफी खिलाड़ी ऐसे है, जिन पर पैसे की बारिश हो सकती है। आइए देखते है कुछ ऐसे खिलाड़ियों को जो शायद क्रिस मौरिस का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

खिलाड़ियों पर लगाई जाने वाली राशि पर नजर डालते हैं :

  • सनराइजर्स हैदराबाद – 42.25 करोड़

  • पंजाब किंग्स – 32.20 करोड़

  • लखनऊ सुपरजायंट्स – 23.35 करोड़

  • मुंबई इंडियंस – 20.55 करोड़

  • चेन्नई सुपर किंग्स – 20.45 करोड़

  • दिल्ली कैपिटल्स – 19.45 करोड़

  • गुजरात टाइटंस –19.25 करोड़

  • राजस्थान रॉयल्स – 13.20 करोड़

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 8.75

  • कोलकाता नाइट राइडर्स – 7.05

कौन तोड़ सकता है क्रिस मौरिस का रिकॉर्ड

मयंक अग्रवाल :

सूची में पहला नाम है मयंक अग्रवाल जिनको इसी साल पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी टीम ने उन्हें बाहर कर दिया। पंजाब किंग्स बार-बार अपने कप्तान को बदलने के लिए जानी जाती है। मयंक ने अपने आईपीएल करियर में कई शानदार पारियां खेली है। मयंक का इस साल का आईपीएल बहुत ही निराशाजनक रहा था, जहा मयंक ने 13 मैचों में महज 16 की औसत से 196 रन मारे, लेकिन वो उस टीम के लिए कारगर साबित हो सकते है जिनको ओपनर की सख्त जरूरत है और साथ ही एक लीडर की। मयंक ने अंतराष्ट्रीय और घरेलू मैचों में कई अहम पारियां भी खेली हैं।

बेन स्टोक्स :

हमारी सूची यह नाम दूसरा सबसे बड़ा है, क्योंकि बेन स्टोक्स कुछ सालों से इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। स्टोक्स 2 साल बाद आईपीएल में वापिस आ रहे हैं और हर टीम इनको लेने के लिए उत्सुक होगी क्योंकि स्टोक्स एक ऑल राउंडर होने के साथ ही एक अच्छे कप्तान के तौर पर उभरे है। स्टोक्स ने अपने आईपीएल करियर में 2 शतक भी मारे है। स्टोक्स को अभी हालही में इंग्लैड का टेस्ट कप्तान बनाया गया है।

रिले रोस्सो :

यह खिलाड़ी इस सूची का सबसे अटपटा नाम है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रिले रुसो ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में 5 साल बाद 2022 में वापसी की थी। रिले रुसो ने इस साल अंतराष्ट्रीय 20–20 मैचों में 2 शतक मार चुके है और वह अपने करियर के सबसे अच्छे फॉर्म में चल रहे है। उन्होंने इस साल के अक्टूबर में भारत के खिलाफ 20 ओवर की क्रिकेट में शतक भी मारा था।

सैम करन:

यह खिलाड़ी हमारी सूची का सबसे बड़ा नाम हैं। यह खिलाड़ी अपने देश इंग्लैंड के लिए हर फॉर्मेट में एक अहम खिलाड़ी बन चुका है और आईपीएल में सीएसके की तरफ से खेलते हुए सैम ने कई बढ़िया पारियां और गेदबाजी के स्पेल्स डाले थे और उसके साथ ही एक रिपोर्ट के हिसाब से धोनी इन्हे सीएसके का अगला कप्तान भी देख रहे थे लेकिन चोट की वजह से वह पिछले आईपीएल से बाहर हो गए थे। सैम करन लगभग हर टीम के लिए एक एसेट साबित होंगे।

कैमरन ग्रीन:

ऑस्ट्रेलिया के नए नवेले ऑल राउंडर कैमरों ग्रीन भी इस बार के ऑक्शन में एक अहम खिलाड़ी के तौर पर होंगे, जिन पर सारी ही टीमें जा सकती है लखनऊ सुपरगायंट्स को छोड़ कर क्योंकि उनके पास पहले से ही 4 से 5 ऑलराउंडर हैं। इस ऑस्ट्रेलियन ऑल राउंडर ने काम मैच खेले हैं, लेकिन इसने अपने खेल से क्रिकेट प्रेमियों को खुद के खेल का दीवाना बना दिया है। ग्रीन ने इसी साल भारत के खिलाफ 20 ओवर की 3 मैचों की श्रृंखला में भारत के गेंदबाजों को खूब धोया था। इस खिलाड़ी पर भी अच्छी बोली लग सकती हैं।

केन विलियमसन:

यह खिलाड़ी हमारी सूची का सबसे अनुभवी खिलाड़ी और आखिरी खिलाड़ी हैं। इस खिलाड़ी को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है, लेकिन इस खिलाड़ी का वर्तमान फॉर्म थोड़ा खराब चल रहा है। विलियमसन ने खुद के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तानी और बैटिंग से 2019 के सीजन में फाइनल तक पहुंचाया था जहां विलियमसन ने उस सीजन में 600 से अधिक रन मारे थे। अगर फॉर्म अच्छा रहा तो यह न्यूजीलैंड के खिलाड़ी और पूर्व कप्तान भी अच्छे खासे पैसे में ऑक्शन में बिक सकते हैं।

आईपीएल का ऑक्शन 23 दिसंबर को केरला के कोचीन शहर में होगा और इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल और मोबाइल पर जियो सिनेमा (Jio Cinema) में फ्री में देखा जा सकेगा। इस बार आईपीएल में 74 मैच खेले जाएंगे और ऐसे हर साल आईपीएल के मैचों में इजाफा देखा जाएगा। 2023 का आईपीएल इस बार कुछ संभवत मार्च के आखरी हफ्ते में शुरू हो सकता है और जून के पहले हफ्ते में इसका फाइनल खेला जा सकता हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com