क्या इस साल होगी CSK के पितामह की विदाई?
क्या इस साल होगी CSK के पितामह की विदाई?Social Media

IPL 2023: क्या इस साल होगी CSK के भीष्म पितामह की विदाई? जानिए...

IPL 2023: इस साल के IPL में धोनी मारेगा Retirement का Helicopter Shot या फिर कहेगा Definitely Not?

राज एक्सप्रेस। 15 अगस्त 2020, वो दिन जब भारत के सबसे चहेते बेटे ने भारत द्वारा सबसे ज्यादा प्यार किए जानें वाले खेल से संन्यास लेकर सभी फैंस का ही दिल नहीं तोड़ा बल्कि बहुतों के आंखो में आंसू भी ला दिए थे और वो था भारतीय क्रिकेट टीम का पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। धोनी के संन्यास के बाद काफी लोगों ने अपने दुख को सोशल मीडिया पर प्रकट किया था। धोनी ने एक ऐसे वीडियो को बनवाकर पोस्ट किया था जिसे देख शायद आज भी कुछ लोगों की आंखें नम पड़ जाती है। मुकेश दा की आवाज में "मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है" के साथ उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर पर Full Stop तो लगा दिया लेकिन उनके फैंस की उन्हें क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए देखने की आस अभी IPL के रूप में जिंदा थी, लेकिन इस साल का शुरू होने वाला IPL शायद वापिस उनके फैंस को साल 2020 के मुकेश दा के गाने की ओर लेकर चला जाएगा क्योंकि शायद यह IPL महेंद्र सिंह धोनी का आखरी IPL साबित हो सकता है।

जी हां, आपने सही सुना 31 मार्च से शुरू हो रहा IPL महेंद्र सिंह धोनी का आखरी IPL होगा जिसकी जानकारी खुद बहुत से पूर्व CSK के खिलाड़ियों और स्टाफ ने साझा की है। वैसे तो धोनी ने जब भी रिटायरमेंट ली है, वह हमेशा अकस्मात ही हुई है चाहे वो साल 2014 में टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेना हो या 2020 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, लेकिन IPL में जो धोनी और CSK का रिश्ता रहा है वो अपने आप में सुनहरे इतिहास का गवाह बन जाता है।

CSK और धोनी का रिश्ता

चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता अपने आप में खास है जिसकी शुरुआत 20 फरवरी 2008 को हुई थी, जब CSK ने धोनी को साढ़े 9 करोड़ रुपये में खरीदा था। CSK Auction में वैसे तो वीरेंद्र सहवाग के पीछे भाग रहे थे लेकिन उन्होंने अपनी आखरी जमा पूंजी को धोनी पर लगाने का दाव खेला था जिसके बाद का इतिहास हम सभी को पता है। साल 2008 में ही धोनी ने CSK को फाइनल में पहुंचा दिया लेकिन राजस्थान रॉयल्स से उन्हें हार मिली। इस हार के बाद से धोनी और CSK ने वो Duet Song गाया जो मधुरता की मिसाल साबित हुआ। उन्होंने ना ही सिर्फ 2010 और 2011 में लगातार दो बार CSK को चैंपियन बनाया बल्कि एक मामूली सी दिख रही टीम को अपराजित बना दिया। धोनी की टीम IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम बन चुकी थी लेकिन जैसे रात के अंधेरे में रोशनी देने वाले चंद्रमा में भी दाग होता है वैसे ही CSK और धोनी के अपराजित इतिहास का भी एक ऐसा कला हिस्सा आया जब CSK दो सालों के लिए बैन हो गई।

2 साल का बैन और भावुक वापसी

साल 2015 में CSK और Rajasthan Royals पर मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का आरोप लगाया गया, जिसके बाद दोनो हो टीमों पर दो साल का बैन लगाया गया। बैन लगाए जाने के बाद धोनी को एक नई टीम Rising Pune Supergiants का कप्तान तो बना दिया गया, लेकिन CSK के फैंस ने धोनी का समर्थन करना नहीं छोड़ा। धोनी और CSK के फैंस ने पुणे और अन्य मैदानों में हो रहे मैचों में भी धोनी का जमकर समर्थन किया, लेकिन फिर आया साल 2018 जब चेन्नई सुपर किंग्स की हुई आईपीएल में वापसी और सार्वजनिक रूप से पहली बार दिखे धोनी की आंखों में आसूं।

वापसी के आंसू और जीत

30 मार्च 2018 में CSK से बैन हट जाने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान धोनी भावुक हो गए थे। वह CSK और उनके जबरा फैंस को धन्यवाद देते हुए भावुक हुए और रोने भी लगे, लेकिन साल 2018 अब CSK के रोने का नहीं बल्कि उनके सामने खेलने वाली टीमों के लिए रोने का था क्योंकि CSK ने उस साल सभी टीमों को मात देकर तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि साल 2018 में CSK को "Daddy’s Team" कहा जा रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी टीम में अधिकतर खिलाड़ी 30 साल की आयु से ऊपर के थे और सभी पिता भी बन चुके थे। साल 2018 के बाद 2019 में भी उन्होंने फाइनल खेला, लेकिन साल 2020 में आया CSK का पहला घटिया साल जब वह आईपीएल की अंकतालिका में सबसे नीचे थे लेकिन 2021 में धोनी ने जादू चलाया और CSK को फिर जीत मिली। लेकिन उससे भी पहले साल 2020 के आखरी लीग मैच में उनसे पूछा गया था की क्या वह अपना आखरी सीजन खेल रहे है जिसपर उनका जवाब था definitely not।

तो आज भी सवाल यही है कि क्या यह आने वाला ipl महेंद्र सिंह धोनी का आखरी होने वाला है? इसका जवाब शायद खुद धोनी ही दे सकते है लेकिन लगातार आ रही मीडिया रिपोर्ट और CSK द्वारा मिली अंदरूनी जानकारी के मुताबिक यह IPL धोनी का आखरी आईपीएल हो सकता है। इसके कई कारण भी है जैसे की साल 2021 के नवंबर में उन्होंने साफ कर दिया था कि वह अपना आखरी IPL मैच चेन्नई में खेलना चाहते है। कोरोना महामारी की वजह से 3 सालों तक IPL चेन्नई से दूर रहा था लेकिन अब इस साल का IPL अलग अलग राज्यों समेत तमिलनाडु के चेन्नई के पी चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है। ऐसे में मीडिया में रिपोर्ट्स आ रही है कि IPL के शेड्यूल के हिसाब से 14 मई को धोनी अपना आखरी मैच खेलने वाले है, अगर CSK play-off में नहीं जाती है तो। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल CSK 14 मई को आखरी लीग मैच चेन्नई में खेलने वाली है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स और CSK के पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों द्वारा धोनी की रिटायरमेंट पर अलग-अलग बयानबाजी इस नए सवाल को जन्म देती है की क्या इस साल के IPL में धोनी मारेगा Retirement का Helicopter Shot या फिर कहेगा Definitely Not।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co