विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2021 को भी एक साल आगे बढ़ाया

कोरोना वायरस महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक 2020 को 1 साल आगे किया गया, जिस के बाद अब विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप को भी आगे बढ़ा दिया गया है।
World Athletics statement on 2021 dates for the Tokyo2020 Olympic Games.
World Athletics statement on 2021 dates for the Tokyo2020 Olympic Games.Social Media

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक 2020 को 1 साल आगे बढ़ाकर 2021 में रखा गया है, इसी बीच विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 2021 की जगह 2022 में आगे बढ़ा दिया गया है। विश्व एथलेटिक्स ने टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखें घोषित होने के बाद यह फैसला करते हुए कहा कि, अमेरिका के यूजीन में 6 से 15 अगस्त 2021 तक होने वाली यह चैंपियनशिप अब 2022 में आयोजित की जाएगी।

विश्व एथलेटिक्स द्वारा दिया गया बयान

विश्व एथलेटिक्स द्वारा कहा गया कि, हम जापान में आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा लिए गए निर्णय से सहमत हैं।

हमारे एथलीटों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में जाने के लिए जरूरी समय मिलेगा हर किसी को इसे लेकर सहमत होना चाहिए। हम ओरेगोन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए स्थानीय आयोजकों से चर्चा कर आगे तारीखों की घोषणा करेंगे।

विश्व एथेलेटिक्स द्वारा आगे कहा गया कि, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अलावा यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजकों से भी चर्चा जारी है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त के बीच रखा गया है, जबकि यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन म्यूनिख में 11 से 21 अगस्त के बीच होना है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com