वीडियो
PAN Card से आधार लिंक कराने की डेडलाइन 31 मार्च 2023 तक
अगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया हो तो जल्द करा लें, क्योकिं 31 मार्च 2023 तक ऐसा नहीं करने पर आपका पैन इन एक्टिव हो जाएगा।
राज एक्सप्रेस। PAN Card और Aadhaar Card किसी भी भारतीय नागरिक के लिए बेहद ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स है। कई सरकारी कामों में इन दोनों की अनिवार्य रूप से जरूरत पड़ती है, इनसे आप कई सारे सरकारी फायदे भी ले सकते हैं। भारत में बैंकिंग या किसी भी तरह के वित्तीय कार्य के लिए आपको PAN Card की आवश्यकता जरूर पड़ती है। ऐसे में पैन कार्ड का वैध होना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके पास पैन कार्ड है, तो आप इसे 31 मार्च, 2023 से पहले-पहले अपने आधार कार्ड से अनिवार्य रूप से लिंक जरूर करा लें। ऐसा न करने पर आपको भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।