बयानों के बवंडर में फंसे कानून मंत्री किरेन रिजिजू

मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कानून मंत्री किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है। 2021 में ही किरेन को कानून मंत्रालय सौंपा गया था, जिसके बाद से लगातर उनके बयानों पर सवाल खड़े हो रहे थे।

राज एक्सप्रेस । मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कानून मंत्री किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है। 2021 में ही किरेन को कानून मंत्रालय सौंपा गया था, जिसके बाद से लगातर उनके बयानों पर सवाल खड़े हो रहे थे। 90 रिटायर्ड अफसरों का कहना था कि रिजिजू के बयान सुप्रीम कोर्ट पर हमले जैसे। जिससे साफ़ है की उलटे-सीधे बयानों के चलते PM मोदी ने रिजिजू से कानून की कमान वापस ले ली। अब आप सोच रहे होंगे की कानून मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद रिजिजू क्या करेंगे , दरअसल अब रिजिजू  को नया मंत्रालय सौंप दिया गया है। जानकारों का कहना है की ये तो लॉलीपॉप देने जैसा है कही मंत्री के बागवती सुर पार्टी को भारी न पड़े इस वजह से नया मंत्रालय दे दिया गया। बेशक कहने वालो की बाते तीर की तरह होती है जिससे  कई घायल भी हो जाते है , खेर राजनीति की सीढ़िया सरल नहीं है, कौन कब कहा से नीचे गिर जाए कहा नहीं जा सकता।  

फ़िलहाल नए कानून मंत्री बन गये है , रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल लॉ मिनिस्टर होंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। अर्जुन राम मेघवाल को बड़ा समझा बुझा कर कानून की कमान सौंपी होगी जिससे आने वाले चुनाव में कुछ नया बवाल ना हो जाए। क्योंकि रिजिजू जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था कि कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं। इस तरह के बयानों के बाद मोदी सरकार की टेंशन बढ़ना लाजमी थी। इस बड़े फेरबदल के बाद रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कानून मंत्री हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्री लिख दिया है।  जिससे साफ़ है की अब रिजिजू मौसम का जायजा लेंगे। 

2024 में होने वाले चुनावों से पहले बीजेपी सतर्क हो गयी है। सभी नेताओ को साफ़ तौर पर चेतावनी दी गयी है कि कोई भी ऐसे बयां न दिया जाए जिससे पार्टी की इमेज पर सवाल खड़े हो।कर्नाटक में मिली करारी हार के बाद बीजेपी का दुख दरिया जित्तना बड़ा जरूर हुआ है लेकिन अब देखना होगा की रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद मोदी सरकार क्या नया फैसला लेगी। क्योंकि इस सियासी संकटो की तेज धुप में कमल मुरझाने का डर ज्यादा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com