वीडियो
Russia Ukraine War: रुस- यूक्रेन दोनों देशों को अपनी जीत की उम्मीद
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा यूक्रेन में सैन्य अभियान अच्छा चल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि पूर्वी यूक्रेन के नमक-खनन शहर सोलेदार पर नियंत्रण का दावा करने के बाद उनके सैनिक जरुर जीतेंगें।
राज एक्सप्रेस। रूसी सैनिकों ने सोलेदार पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है, यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि यूक्रेन के एक क्षेत्रीय गवर्नर ने दावा किया कि यूक्रेनी सेना अभी भी सोलेदार पर पकड़ को मजबूत रखने के लिए लड़ रही है। जबकि रूस नियंत्रण का लगातार दावा कर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच में पिछले 11 महीनों से लगातार युद्ध चल रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।