चीन में BA.2 वेरिएंट का कहर फिर तेजी से फैल रहा, 1 की मौत, राजस्थान CM ने जताई चिंता

बीते साल में कोरोना के नए वेरिएंट Omicron का भी BA.2 नाम का एक नया वेरिएंट सामने आया था। जिससे दुनियाभर के देश काफी परेशान हुए थे। वहीं, अब चीन में BA.2 वेरिएंट का कहर एक बार फिर तेजी से फैल रहा है।
चीन में BA.2 वेरिएंट का कहर फिर तेजी से फैल रहा
चीन में BA.2 वेरिएंट का कहर फिर तेजी से फैल रहाSocial Media

चीन, दुनिया। जबसे दुनिया में कोरोना नाम के इस वायरस का जन्म हुआ है तब से लगातार कोरोना का कोई न कोई नया रूप अलग-अलग स्ट्रेन और वेरिएंट के रूप में सामने आता ही जा रहा है। पिछले सालों के दौरान दक्षिण अफ्रीका से कोरोना का एक नया Omicron वेरिएंट फैलना शुरू हुआ था। जिससे दुनियाभर के देशों में खलबली मचना शुरू हो गई थी। उसके कुछ समय बाद कोरोना के नए वेरिएंट Omicron का भी BA.2 नाम का एक नया वेरिएंट सामने आ गया था। जिससे लोगों की परेशानियां और अधिक बढ़ गई थी। आज भारत में तो मामलों में काफी कमी दर्ज हुई है, लेकिन चीन में इसका कहर एक बार फिर तेजी से फैल रहा है।

Omicron BA.2 ने चीन में मचाई तबाही :

आज भारत में भले कोरोना के मामलों का ग्राफ गिरता नजर आरहा है, लेकिन दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस के बदलते और नए-नए वेरिएंट ने एक बार फिर कहर मचाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं कोरोना की जन्म भूमि चीन में तो अब कोरोना के इस नए वेरिएंट से एक की जान जाने की भी खबर मिली है। जी हां, खबर यह है कि, कोरोना के Omicron के नए वैरिएंट Omicron BA.2 ने चीन में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में लगातार Omicron BA.2 के मरीज मिल रहे हैं और मामलों में लगातार बढ़त दर्ज हो रही हैं। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर चिंता जताई है।

राजस्थान मुख्यमंत्री ने जताई चिंता :

बताते चलें, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर चिंता जताते हुए ट्वीट किया है कि, "जैसेकि खबरें आ रही हैं, चीन, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रतिदिन करीब 12 प्रतिशत संक्रमित बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत में भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जहां मामलों में वृद्धि हुई है उन देशों से आने वाली उड़ानें नियंत्रित की जानी चाहिये तथा यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच होनी चाहिये। देश में भी मास्क पहनना जारी रखना होगा। भविष्य में संक्रमण को रोकने के लिये सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। राजस्थान सतर्क है और हम लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।"

Omicron BA.2 वैरिएंट क्या है?

Omicron BA.2 कोरोना वायरस के Omicron वैरिएंट का भी एक नया वैरिएंट है। इसे Omicron का दूसरा सब-वेरिएंट कहना गलत नहीं होगा। जिसे स्टेल्थ वेरिएंट के नाम से भी जाना जाता है। इस वैरिएंट के मामले कई देशों से आरहे है जिससे वहां आतंक मचना शुरू हो चुका है। फ़िलहाल राहत की बात यह है कि, भारत में अभी इसके मामले नजर नहीं आरहे है जबकि पिछले साल के दौरान भारत में भी Omicron BA.2 वैरिएंट के मामले सामने आये थे। बता दें, यह वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका से फैलना शुरू हुआ था और इसी वैरिएंट के चलते भारत में तीसरी लहर आई थी।

Omicron BA.2 वैरिएंट के लक्षण :

जानकारी के लिए बता दें, Omicron के Omicron BA.2 सब वैरिएंट का पता लगाना मुश्किल होता है। क्योंकि, कोरोना के BA.2 सब-वेरिएंट के स्‍पाइक प्रोटीन में कई प्रमुख म्‍यूटेशंस नहीं होते हैं। यदि कारण है कि, इस वैरिएंट का पता लगाना RTPCR टेस्ट के माध्यम से भी मुश्किल होता है। हालांकि, इसके लक्ष्णों से इसका पता लगाया जा सकता है। किसी भी इंसान के इस वायरस से संक्रमित होने के 2-3 दिनों के अंदर ये लक्षण दिखने लगते हैं, जो लम्बे समय तक रह सकते हैं। इस सब-वैरिएंट के लक्षणों में दो लक्षण मुख्य हैं-

  • चक्कर आना

  • थकान महसूस करना

  • मतली

  • दस्त

  • उल्टी

  • पेट में दर्द

  • सूजन आना

  • पाचन समस्याएं

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co