कैलिफोर्निया में एक पार्टी में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी
कैलिफोर्निया में एक पार्टी में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारीSocial Media

कैलिफोर्निया में एक पार्टी में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक की मौत- आठ घायल

अमेरिका (US) के दक्षिणी कैलिफोर्निया के हुक्का लाउंज में पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए।

हाइलाइट्स-

  • अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में पार्टी में अंधाधुंध गोलीबारी

  • हुक्का लाउंज में चल रही थी पार्टी

  • गोलीबारी में एक की मौत और आठ लोग घायल

  • घायलों का इलाज जारी

  • गोलीबारी मामले की जांच में जुटी पुलिस

लॉस एंजेलिस। अमेरिका (US) के दक्षिणी कैलिफोर्निया (Southern California) से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित एक हुक्का लाउंज में चल रही पार्टी उस दौरान मातम में बदल गई, जब एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरु कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने एक बयान देते हुए ये जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित एक हुक्का लाउंज पार्टी चल रही थी। पार्टी में करीब 100 लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह वारदात स्ट्रिप मॉल लाउंज में हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि इस दौरान 8 लोग घायल हो गए हैं। घायल हुए आठ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि, मृतक की पहचान एलन ग्रेशम (20) के तौर पर की गई है।

दो लोग हिरासत में:

पुलिस के बयान में कहा गया है कि, दो लोगों को हिरासत में लिया गया और एक को चोरी की बंदूक रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान नहीं की गयी है। बयान के अनुसार, हुक्का लाउंज के अंदर बहस के बाद कम से कम दो लोगों के बीच गोलीबारी हुई और लोग पार्किंग क्षेत्र में भाग गए, जहां और गोलियां चलायी गईं।

बताते चलें कि, अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले एक महीने में ही कई घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में दो दिन पहले ही अमेरिका के शिकागो से भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। शिकागो में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि आठ लोग घायल हुए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co