अमेरिका : दक्षिणी कैलिफोर्निया की चर्च में फायरिंग के चलते गई 1 की जान, 5 घायल

आज अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स शहर के पास एक चर्च में फायरिंग होने की खबर सामने आई है। इस घटना की जानकारी ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग द्वारा एक ट्वीट कर दी गई है।
दक्षिणी कैलिफोर्निया की चर्च में फायरिंग के चलते गई 1 की जान, 5 घायल
दक्षिणी कैलिफोर्निया की चर्च में फायरिंग के चलते गई 1 की जान, 5 घायलSyed Dabeer Hussain - RE

अमेरिका, दुनिया। आज देश के साथ ही दुनियाभर में भी अनेक गंभीर परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। यह चाहे सड़क दुर्घटनाएं हो या क्राइम से जुड़ी गतिविधियां। आज लगभग हर देश का हाल इस मामले में एक सा हो गया है। ऐसे में आज अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स शहर के पास एक चर्च में फायरिंग होने की खबर सामने आई है। इस घटना की जानकारी ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग द्वारा एक ट्वीट कर दी गई है।

लॉस एंजिल्स के चर्च में फायरिंग :

दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले कुछ दिनों से इस तरह के हालत देखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज लॉस एंजिल्स शहर के पास एक चर्च में अंधाधुन फायरिंग हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। इन 5 लोगों में चार लोग "गंभीर रूप से" घायल हुए हैं। इस घटना की कुछ फोटोस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे साफ़ देखा जा सकता है कि, जिस चर्च में फायरिंग हुई, उसके बाहर कई आपातकालीन वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अब तक इस मामले का खुलासा नहीं हुआ है कि, यह फायरिंग किसने की और किस मकसद से की गई। बताते चलें, यह यह दो दिनों में हुआ दूसरा हमला है।

विभाग ने दी जानकारी :

ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग द्वारा इस मामले की जानकारी देते हुए अपने एक ट्वीट में बताया है कि, "हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और एक हथियार बरामद किया है, जो इस्तेमाल किया गया हो सकता है। चार पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक की मौत हो गई। जबकि अन्य एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैं।" उधर वाशिंगटन में ऑरेंज काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाली डेमोक्रेटिक कांग्रेस की महिला केटी पोर्टर ने कहा कि ये घटना "परेशान करने वाली और परेशान करने वाली खबर है। विशेष रूप से बफ़ेलो में सामूहिक शूटिंग के एक दिन से भी कम समय में ये हुई है।'

कार्यालय का कहना :

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम के कार्यालय ने कहा कि, "वह स्थिति पर नजर रखने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहें हैं। किसी को भी अपने पूजा स्थल पर जाने से डरने की जरूरत नहीं है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com