नाइजीरिया में मचा कत्लेआम-110 लोगों की बर्बर हत्या से दहली दुनिया

नाइजीरिया में सामूहिक हत्या का मामला सामने आया है। इस दौरान कम से कम 110 लोगों की बेहरमी से हत्‍या कर उन्‍हें मौत के घाट उतारा गया है और लड़ाकों ने अधिकतर गांव के किसानों को निशाना बनाया...
नाइजीरिया में भयानक त्रासदी- 110 लोगों की बेरहमी से हत्‍या
नाइजीरिया में भयानक त्रासदी- 110 लोगों की बेरहमी से हत्‍याSocial Media

नाइजीरिया। देश-दुुनिया में कोरोना वायरस के संकटकाल के बीच हत्या की वारदातें भी लगातार सामने आ रही हैं, अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब नाइजीरिया से सामूहिक हत्या का मामला सामने आया है।

110 लोगों की सामूहिक हत्या :

जानकारी के अनुसार, नाइजीरिया में सामूहिक हत्‍या मुख्य शहर मैदुगुरी के नजदीक बसे एक गांव कोशोबे में हुआ है। लड़ाकों ने गांव के किसानों को निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी। इस दौरान कम से कम 110 लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर उन्‍हें मौत के घाट उतारा गया है। यह भयानक त्रासदी शनिवार (28 नवंबर) को हुई है। तो वहीं, अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष-प्रभावित बोर्नो राज्य की राजधानी माइदुगुरी के समीप जेरे स्थानीय सरकारी क्षेत्र में शनिवार की कोशोबे गांव और अन्य ग्रामीण इलाकों में लोगों की सामूहिक हत्या की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया है कि, "मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद लोगों ने अपने खेतों में फसल की कटाई कर रहे पुरुषों और महिलाओं पर बर्बर हमला किया। आशंका है कि इस दौरान कई महिलाओं का अपहरण भी कर लिया गया है।"

नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने जताया शोक :

इस हमले की नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने निंदा करते हुए कहा कि, ”मैं आतंकवादियों द्वारा बोर्नो राज्य में मेहनतकश किसानों की हत्या किए जाने की निंदा करता हूं। इन हत्याओं से पूरा देश दुखी है, मेरी संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे। इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है।”

बता दें कि, देश में जिहादियों ने इस हमले को उस वक्त अंजाम दिया जब ग्रामीण वोटर्स लंबे समय तक बोर्नो राज्य में स्थानीय चुनावों में मतदान करने गए थे। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हाल के वर्षों में क्षेत्र में सशस्त्र समूह बोको हराम और इससे अलग होकर बने संगठन इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका प्रोविन्स (आईएसडब्ल्यूएपी) ने इस तरह के कई हमले किये हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co