ईरान की राजधानी तेहरान के पर्वतीय इलाके में हिमस्खलन से 12 की मौत

ईरान की राजधानी तेहरान में एक पर्वतीय इलाके के कई हिस्सों में हिमस्खलन होने से एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना के तहत 12 लोगों की मौत हो गई।
12 killed in avalanche in Tehran, Iran
12 killed in avalanche in Tehran, IranSocial Media

ईरान। पहले ही कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना आतंक मचा रखा है। इसी दौरान अलग-अलग देशों में कई बड़े गंभीर हादसे भी होते रहे हैं। वहीं, आज यानी मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान में पर्वतीय इलाके में कई हिमस्खलन होने से एक बड़ी दुर्घटना घटने की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि, कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।

हिमस्खलन से हुई बड़ी दुर्घटना :

दरअसल, ईरान की राजधानी तेहरान में एक पर्वतीय इलाके के कई हिस्सों में हिमस्खलन होने से एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। इस दुर्घटना के तहत 12 लोगों की मौत हो गई। खबरों की मानें तो, बचाव दल के घटना स्थल पर पहुंचने पर 11 लोग मृत पाए गए थे और एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। आपात कर्मचारी हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा ?

बताते चलें, यह इलाका पर्वतीय होने के कारण यहां हिमस्खलन जैसी घटनाएं होती रहती हैं। सोमवार को यहां, तेज हवाओं और बर्फबारी के चलते चार अलग-अलग इलाकों में जोरदार हिमस्खलन हुआ। एक टीवी चैनल पर प्रसारित हो रही खबर के अनुसार, एल्बोरज पर्वतीय श्रृंखला में जिस जगह हिमस्खलन हुए, उन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग पर्वतारोहण करने के लिए आते हैं। इस दुर्घटना की जानकारी मंगलवार को सामने आई। जबकि, यह हादसा एक दिन पहले हुआ था।

बचावकर्मियों की तस्वीरें जारी :

बता दें, ईरान की रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने हेलीकॉप्टर से बॉडी बैग उतारने वाले बचावकर्मियों की तस्वीरें भी जारी कीं। आसपास के लोगों का कहना है यहाँ इस तरह की घटना आम बात है, लेकिन कभी-कभी ये बहुत बड़े स्तर पर घट जाती है। कल से पहले इस प्रकार की एक अन्य बड़ी दुर्घटना साल 2017 में हुई थी तब ईरान में दो हिमस्खलन हुए थे जिनमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com