लंदन: 'ब्लैक लाइव मैटर' विरोध-प्रदर्शन में 23 पुलिस अधिकारी घायल

ब्रिटेन के लंदन में रंगभेद और पुलिस दमन के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन में पिछले कुछ दिन में 23 पुलिस अधिकारी घायल हो चुके हैं।
लंदन: 'ब्लैक लाइव मैटर' विरोध-प्रदर्शन में 23 पुलिस अधिकारी घायल
लंदन: 'ब्लैक लाइव मैटर' विरोध-प्रदर्शन में 23 पुलिस अधिकारी घायलSocial Media

लंदन। अमेरिका में अश्वेत नागरिक जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से ब्रिटेन के लंदन में रंगभेद और पुलिस दमन के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन में पिछले कुछ दिन में 23 पुलिस अधिकारी घायल हो चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक जो एडवर्ड ने यह जानकारी दी, उन्होंने बताया कि, कोरोना वायरस 'कोविड-19' महामारी और अधिकारियों के मना करने के बावजूद हजारों लोगों ने सेंट्रल लंदन तक मार्च किया।

लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस की वेबसाइट पर श्री एडवर्ड के हवाले से कहा गया, ''हम लोगों के प्रदर्शन करने के जूनन से वाफिक हैं और हमने इसकी अनुमति भी दी। उन्होंने बड़ी संख्या में प्रदर्शन भी किया। इस दौरान हमारे अधिकारी पेशेवर और संयमित रहे लेकिन कुछ लोगों का एक छोटा सा समूह था जिसने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हिंसा की। पिछले कुछ दिनों में 23 अधिकारियों को चोटें लगी हैं और यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।"

श्री एडवर्ड के मुताबिक, शनिवार के मार्च के दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल हो गये और 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि, अमेरिकी-अफ्रीकी नागरिक जार्ज फ्लॉयड की 25 मई को हुई मौत के बाद से पुलिस की बर्बरता, नस्लवाद और सामाजिक अन्याय के खिलाफ दुनिया भर में आंदोलन हो रहे हैं। अमेरिका, यूनान, इटली, ब्रिटेन, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य देशों में काफी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com