ओमान के समुद्र की लहरें बहा ले गई भारतीय परिवार की खुशियां
ओमान के समुद्र की लहरें बहा ले गई भारतीय परिवार की खुशियांSocial Media

ओमान के समुद्र की लहरें बहा ले गई भारतीय परिवार की खुशियां, पिता सहित 2 बच्चे बहे

कई बार मस्ती मस्ती में हमें अपनों की जान से हाथ धोना पड़ता है। ऐसा ही एक हादसा ओमान में भारत से घूमने गए एक परिवार के साथ हुआ है।

ओमान, दुनिया। जब भी हम कहीं घूमने जाते है, तो हम उस जगह को बहुत अच्छे से घूमना चाहते है। इसी चक्कर में कई बार हमें अपनी या आपको की जान की भी परवाह नहीं रह जाती है। क्योंकि, हादसे बताकर नहीं होते है और हम सोच भी नहीं पाते है कि, ऐसा कुछ हो जाएगा, लेकिन हमें हर हाल में सावधानी रखना चाहिए जिससे कि, हम खुदका और अपनों का ध्यान रख सकें और हमें किसी की जान से हाथ न धोना पड़े। कई बार मस्ती मस्ती में हमें अपनों की जान से हाथ धोना पड़ता है। ऐसा ही एक हादसा ओमान में भारत से घूमने गए एक परिवार के साथ हो गया है।

ओमान के समुद्र में बह गए बच्चे :

दरअसल, कई बार पहाड़, नदी या समुद्र जैसे पर्यटक स्थल पर थोड़ी सी लापरवाही के चलते बड़े हादसे हो जाते है। जो या तो हमको हमारे अपनों से या हमारे अपनों को हमसे हमेशा के लिए दूर कर सकते है। ऐसा ही कुछ भारत से ओमान घूमने गए इस परिवार के साथ हुआ है। भारत से गया यह परिवार ओमान के समुद्र का मजा ले रहा था। इसी बीच बहुत तेज लहरें आई और कुछ सदस्य समुद्र की लहरों के साथ बह गए। एक घटना एक कैमरे में कैद हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि, पूरा परिवार कितना बेखौफ और बेफिक्र होकर समुद्र के मजे ले रहा था और जब बच्चे बहे तो कोई भी कुछ नहीं कर सका। हालांकि, बच्चों को बचाने के प्रयास में बच्चों के पिता आगे बढ़े लेकिन उनकी भी जान चली गई।

क्या है वीडियो में ?

कई बार मज़ाक मस्ती में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिनका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते है। ऐसा ही एक हादसा ओमान से सामने आये इस वीडियो में कैद हो गया है। बताते चलें, महाराष्ट्र के सांगली जिले में रहने वाला एक परिवार इन दिनों दुबई में रह रहा था। जो ओमान घूमने गया था। उनके परिवार में 42 वर्षीय शशिकांत महामने, उनकी पत्नी और बच्चे 9 वर्षीय श्रेया और 6 वर्षीय श्रेयस थे। वह ओमान घूमने गए थे। जहां, एक तट के किनारे शशिकांत महामने और उनके बेटे की डूबकर मौत हो गई जबकि बेटी अब भी लापता है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है, श्रेया और श्रेयस अपनी ही मस्ती में पानी में खेल रहे है और इतने में ही एक जोरदार लहर तेज बहाव के साथ आई और दोनों बच्चों को बहाकर ले गई।

परिवार ने दी जानकारी :

परिवार के एक सदस्य ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि, वह दुबई में रहते थे और रविवार को एक दिन के लिए पड़ोसी देश ओमान घूमने के लिए गए थे। बता दें, शशिकांत पिछले कुछ समय से दुबई में प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे थे। शशिकांत के भाई ने बताया है कि, अपने बच्चों को बचाने के दौरान शशिकांत भी डूब गए। शशिकांत और उनके बेटे के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन उनकी बेटी का कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है। बेटी की तलाश जारी है। इस मामले की जाँच रॉयल ओमान पुलिस कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com