अमेरिकी के कैलिफोर्निया में गोलीबारी की खौफनाक घटना
अमेरिकी के कैलिफोर्निया में गोलीबारी की खौफनाक घटनाSocial Media

अमेरिकी के कैलिफोर्निया में गोलीबारी की खौफनाक घटना

अमेरिकी राज्य के कैलिफोर्निया में स्थित एक घर में गोलीबारी की खौफनाक घटना हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं, पुलिस ने इसे टारगेटेड हमला बताया।

अमेरिका। संयुक्त राज्य अमेरिका में गोलीबारी जैसी वारदातें आम होती जा रही हैं। अब फिर यहां गोलीबारी की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें 17 साल की मां सहित 6 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि, गोलीबारी की खौफनाक घटना अमेरिकी राज्य के कैलिफोर्निया में स्थित एक घर में सोमवार तड़के हुई। गोलीबारी के दौरान 6 महीने का एक बच्चा और उसकी मां समेत 6 लोग मारे गए है। मौत के आंकड़ों की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की। घटना के बारे में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची, इस दौरान पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे और वहां लाशें बिछ चुकी थीं। घटना पर जानकारी देते हुए तुलारे काउंटी शेरिफ के एक पुलिस अधिकारी माइक बॉउड्रीक्स ने बताया कि, ''टार्गेटेड किलिंग की यह घटना गिरोह और नशीली दवाओं की हिंसा से जुड़ी हो सकती है। उनका मानना ​​है कि दो लोगों ने सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे घर पर हमला किया और कई गोलियां चलाईं।''

तुलारे काउंटी शेरिफ के कार्यालय के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:30 बजे विसालिया के पूर्व में एक घर में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दी। इस संबंध में हमें सूचना दी गई। हमलावर उस क्षेत्र में था, उसने भारी संख्या में राउंड फायर किए थे। तो वहीं, हमले में दो लोग इमारत के अंदर छिप जाने के कारण बच गए, लेकिन इस दौरान 6 लोगों की मौत के अलावा कई लोग घायल हुए, जिन्‍हें आस पास के प्राथमिक चिकित्सा तक पहुंचाया गया।

हत्याओं में किसी गिरोह का हाथ होने का अंदेशा :

इतना ही नहीं, शेरिफ की ओर से यह भी कहा गया है कि, ''जांचकर्ता कम से कम दो संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं उनका मानना है कि, हत्याओं में किसी गिरोह का हाथ है। हम ये भी मानते हैं कि, यह टारगेट किलिंग है। यह काफी घृणित है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com