यमन में कार में बम ब्लास्ट होने से हुई 6 लोगों की मौत जबकि 8 घायल

यमन के एडेन से एक नया मामला सामने आया है। इस घटना के तहत एडेन में एक कार में अचानक विस्फोट होने से बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
यमन में कार में बम ब्लास्ट होने से हुई 6 लोगों की मौत जबकि 8 घायल
यमन में कार में बम ब्लास्ट होने से हुई 6 लोगों की मौत जबकि 8 घायलSocial Media

यमन, दुनिया। जहां, पूरी दुनिया कोरोना का दंश अब तक झेल रही है। वहीं, कई देशों में प्राकृतिक आपदाओं का कहर भी लगातार जारी है। कभी भारत इसका शिकार होता है तो कभी कोई और देश। कई देशों में भूंकप के झटके, भारी बारिश, सड़क हादसे कई तरह की परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में आज गुरुवार को यमन के एडेन से एक नया मामला सामने आया है। इस घटना के तहत एडेन में एक कार में अचानक विस्फोट होने से बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

कार में बम विस्फोट :

दरअसल, यमन के एडेन में बुधवार की देर रात अचानक ही एक कार में बम विस्फोट हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि, अन्य 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हालांकि, अब तक कार में हुए इस बम विस्फोट होने का कारण का पता नहीं चला है और न ही किसी ने इसकी जिम्मेदारी ली है। विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही पुलिस कुछ ही देर में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। ख़बरों की मानें तो, विस्फोटकों से लैस इस कार का निशाना एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी भी थे। यमन के एक अधिकारी ने बताया कि, 'उक्त कार में ब्लास्ट तब हुआ जब सुरक्षा अधिकारी का काफिला इसके पास से ही गुजर रहा था।'

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच :

खबरों की मानें तो, इस कार में यह बम ब्लास्ट तब हुआ जब वह सुरक्षा अधिकारी का काफिला इसके पास से ही गुजर रही थी। जैसे ही यह ब्लास्ट हुआ उसके तुरंत बाद ही आसमान में धुएं के काले गुबार उठने लगे। इसके अलावा यह ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, हादसे में कई लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। मरने वाले लोगों में चार निर्दोष नागरिक शामिल है। जबकि, इस ब्लास्ट में उनके तीन गार्ड भी घायल हो गए। हालांकि, इस मामले में अब तक इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co