नाइजीरिया में भारी बारिश के चलते जा चुकी 600 से ज्यादा की जान
नाइजीरिया में भारी बारिश के चलते जा चुकी 600 से ज्यादा की जानSocial Media

नाइजीरिया में भारी बारिश के चलते जा चुकी 600 से ज्यादा लोगों की जान

नाइजीरिया में भारी बारिश के चलते बहुत बुरा हाल है। इतना ही नहीं लोगों का जीवन अस्त व्यस्त होने के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। यहां बारिश के चलते अब तक 600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

नाइजीरिया, दुनिया। भारत में इस साल अब तक मौसम समझ नहीं आ रहा है कभी अचानक बारिश होने लगती है कभी अचानक बहुत तेज धूप। इस तरह का मौसम कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। वहीँ, यही हाल भारत के बाहर कुछ अन्य देशों का भी है। जहां, भारी बारिश के चलते बहुत बुरा हाल है। इतना ही नहीं लोगों का जीवन अस्त व्यस्त होने के कारण अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इन्हीं में एक देश नाइजीरिया भी हैं। यहां इस भारी बारिश के चलते अब तक 600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

नाइजीरिया में हालात हुए बदतर :

दरअसल, जरूरत से ज्यादा अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती है। चाहे वो किसी भी मामले में हो। ऐसा ही हाल इन दिनों नाइजीरिया में होता नज़र आ रहा है। क्योंकि, अब यहां बारिश की अति हो चुकी है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आसपास के कई इलाके और गांवो पूरी तरह जल मग्न हो गए है। इन राज्यों में चारों तरफ बारिश के चलते आई बाढ़ से पानी-पानी ही नजर आ रहा है। इतना ही नहीं तेज बारिश के चलते यहां सेकड़ो लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके है। जिसके चलते 600 से ज्यादा लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। मंजर कुछ ऐसा है कि, यहां अब तक भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से में 603 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है। जबकि, पानी पानी के चलते मच रही आपाधापी में 2,400 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर हैं।

33 राज्य प्रभावित :

बताते चलें, नाइजीरिया में भारी बारिश के चलते हालात इतने ज्यादा खबर नज़र आ रहे हैं कि, यहां लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है कि, लगभग 25 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। बाढ़ की चपेट में आने से नाइजीरिया के 36 राज्यों में से 33 राज्य प्रभावित हो चुके है। इतना ही नहीं बाढ़ से 2,72,000 एकड़ में बने खेतों की फसलें भी पूरी तरह ख़राब हो चुकी हैं। बता दें, नाइजीरिया भुखमरी झेल रहे उन 6 देशों में शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com