चीन: शानक्सी प्रांत में कोयले की खदान में हुई बड़ी दुर्घटना, 8 की मौत

उत्तर पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत में कोयले की खदान से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।
China Shaanxi province coal mine accident
China Shaanxi province coal mine accidentSocial Media

चीन। पहले ही कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना आतंक मचा रखा है। इसी दौरान अलग-अलग देशों में कई बड़े गंभीर हादसे भी होते रहे हैं। वहीं, आज यानी बुधवार को उत्तर पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत में कोयले की खदान से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि, कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।

कोयले की खदान में हुई दुर्घटना :

दरअसल, चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयले की खदान में बड़ी दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना के तहत 8 कर्मचारियों की मौत हो गई। बता दें, यह आंकड़ा कम से कम लोगों का है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। इस दुर्घटना की जानकारी बुधवार को बचाव दल ने दी। जबकि बचाव कार्य को मंगलवार को समाप्त हो गया था।

बचाव दल ने बताया :

इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बचाव दल ने बताया, 'यह दुर्घटना पिछले हफ्ते हुई थी। वहीं अंतिम चार शवों को निकालने के बाद बचाव कार्य को मंगलवार को समाप्त किया गया। उस समय खदान में कुल 42 खनिक (कर्मचारी) काम कर रहे थे। जिनमे 34 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव मुख्यालय के अनुसार, टोंगचुआन (Tongchuan) शहर की कोयला उद्योग कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित कोयला खदान साइट पर से शाफ्ट से शवों को निकाला गया।

4 नवंबर को हुई थी दुर्घटना :

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 4 नवंबर की दोपहर 1.15 बजे हुआ था। उस समय खदान में कुल 42 कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें से 34 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जबकि 8 की मौत हो गई थी। यह घटना कैसे हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है, लेकिन विशेषज्ञ पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि, यह दुर्घटना आखिर कैसे हुई। क्योंकि यह दुर्घटना काफी बड़ी थी। दुर्घटना के बाद वहा सांस लेने के लिए हवा भी नहीं थी जहा 8 व्वह कर्मचारी काम कर रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com