फिनलैंड नाटो में शामिल हुआ, यूक्रेन सरकार ने की सराहना

फिनलैंड के विदेश मंत्री पेक्का हाविस्टो ने ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को एक आधिकारिक दस्तावेज सौंपकर नाटो में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की।
फिनलैंड नाटो में शामिल हुआ
फिनलैंड नाटो में शामिल हुआSocial Media

हेलसिंकी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद फिनलैंड मंगलवार को औपचारिक रूप से उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैन्य गठबंधन में शामिल हो गया। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

फिनलैंड के विदेश मंत्री पेक्का हाविस्टो ने ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को एक आधिकारिक दस्तावेज सौंपकर नाटो में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की।

संक्षिप्त समारोह के अंत में नाटो के महासचिव जेन स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि हम गठबंधन में फिनलैंड का स्वागत करते हैं। उन्होंने पहले उल्लेख किया था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो के पूर्व की ओर विस्तार का विरोध किया था।

आज फिनलैंड और जल्द ही स्वीडन भी गठबंधन का पूर्ण सदस्य बन जाएगा।
जेन स्टोलटेनबर्ग, नाटो महासचिव

फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो ने श्री स्टोलटेनबर्ग के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह फिनलैंड के लिए एक महान दिन है और मैं कहना चाहता हूं कि यह नाटो के लिए भी एक महत्वपूर्ण दिन है।

क्रेमलिन ने कहा कि रूस फिनलैंड के इस कदम के प्रति उपाय करने के लिए मजबूर होगा। रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा कि इससे यूक्रेन में संघर्ष के और बढऩे की संभावना बढ़ गई है।

रूस ने सोमवार को कहा था कि फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के जवाब में वह पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करेगा।

यूक्रेन सरकार ने भी फिनलैंड के इस कदम की सराहना की। इससे पहले फिनलैंड के रक्षा मंत्री एंट्टी कैकोनेन ने मंगलवार को कहा कि फिनलैंड नाटो का सक्रिय सदस्य बनना चाहता है।

श्री कैकोनेन ने ब्रसेल्स में नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक में पहुंचने पर कहा कि भविष्य में हमारी किस तरह की भूमिका होगी, यह चर्चा करने वाली अगली बात है, लेकिन मुझे यकीन है कि फिनलैंड नाटो का एक सक्रिय सदस्य होगा।

उल्लेखनीय है कि फिनलैंड मंगलवार को आधिकारिक रूप से नाटो का 31वां सदस्य बन गया। रूस द्वारा यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान शुरू करने के तीन महीने बाद मई 2022 में फ़निलैंड और स्वीडन ने नाटो सदस्य बनने के लिए आवेदन किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com