France PM Gabriel Attal
France PM Gabriel AttalRaj Express

France PM Gabriel Attal : फ्रांस के नए PM गैब्रिएल अटल, समलैंगिक और भी बहुत कुछ है पढ़िए इस खबर में

France PM Gabriel Attal : गैब्रिएल अटल प्रमुख बात यह है की वे फ़्रांस के पहले गे (समलैंगिक) प्रधानंमंत्री होंगे।

हाइलाइट्स :

  • राष्ट्रपति मैक्रों के बताए जाते हैं करीबी।

  • फ्रांस के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं गैब्रिएल अटल।

  • 34 साल के गैब्रिएल अटल फ़्रांस की राजनीति के चमकते सितारे।

Prime Minister of France : फ्रांस में 34 साल के गैब्रिएल अटल को नया प्रधानमंत्री चुना गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गैब्रिएल अटल को पीएम बनाए जाने की घोषणा 9 जनवरी को की है। पीछे दिनों एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रधानमंत्री की रेस में गैब्रिएल अटाल सबसे आगे चल रहे थे। इसके पहले गैब्रिएल अटल शिक्षा मंत्री थे। अटाल की गिनती राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के करीबियों में की जाती है। गैब्रिएल अटल प्रमुख बात यह है की वे फ़्रांस के पहले गे (समलैंगिक) प्रधानंमंत्री हैं।

गैब्रिएल अटल फ़्रांस के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। अटल ने एलिज़ाबेथ बोर्न की जगह ली है, जिन्होंने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। बताया का रहा है कि, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के इस कदम के पीछे अलोकप्रिय पेंशन सुधार से आगे बढ़ना है। इसके पहले गैब्रिएल अटाल फ़्रांस की सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य थे। इन्हे साल 2023 में फ्रांस का शिक्षा मंत्री भी बनाया गया था। गैब्रिएल अटाल को राष्ट्रपति के सबसे विश्वसनीय मंत्रियों में गिना जाता है।

कौन हैं गैब्रिएल अटल :

गैब्रिएल अटल का जन्म 16 मार्च को साल 1989 में फ्रांस के कलैमार्ट में हुआ था। गैब्रिएल अटल की तीन बहनें हैं। उनके पिता का नाम यवेस अटल और माता का नाम मैरी डी कौरिस है। गैब्रिएल अटाल समलैंगिक हैं और यूरोपीय संसद के सदस्य स्टीफन सेजॉर्न इनके पार्टनर हैं। अटल ने अपने शुरुआती जीवन में समलैंगिक होने के चलते काफी घृणित टिप्पणियां सुनी लेकिन इन सभी नकारात्मक बातों को अनसुना करते हुए गैब्रिएल अटल लगातार आगे बढ़ते रहे और अब वे फ़्रांस के नए प्रधानमंत्री हैं।

गैब्रिएल अटल पहले भी रह चुके हैं चर्चा में :

शिक्षा मंत्री रहते हुए गैब्रिएल अटल उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने मुस्लिम लड़कियों द्वारा पहने जाने वाले परिधान को फ़्रांस के स्कूलों में बैन करने की घोषणा की थी। इसके बाद फ्रांस में इस बैन को लेकर खूब हंगामा हुआ था।

एलिजाबेथ बोर्न ने क्यों दिया था इस्तीफा :

अटल से पहले एलिजाबेथ बोर्न फ़्रांस की प्रधानमंत्री थीं। बताया जा रहा है कि, उन्होंने इमिग्रेशन कानून पर विवाद के चलते अपने पद से इस्तीफा दिया है। राष्ट्रपति के कार्यकाल को अब तीन साल शेष हैं,इसलिए फ़्रांस में राजनीतिक उलटफेर कर पुरानी नीतियों से आगे बढ़ने की कोशिश है।

दुनिया के अन्य समलैंगिक राजनेता :

  • लियो वराडकर वर्तमान में आयरलैंड के ताओसीच।

  • एना ब्रनाबिक वर्तमान में सर्बिया के प्रधानमंत्री।

  • जेवियर एस्पोट ज़मोरा वर्तमान में अंडोरा के प्रधानमंत्री हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com