रूसी सेना का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत, 2 घायल
रूसी सेना का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत, 2 घायल Social Media

रूसी सेना का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत, 2 घायल

रूस के सेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। यह एक मालवाहक विमान बताया जा रहा है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि अन्य 2 घायल है।

रूस, दुनिया। रूस में पिछले कई महीनों से यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के चलते सामान्य स्थितियां देखने को मिल रही है। ऐसे में रूस के सेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। यह एक मालवाहक विमान बताया जा रहा है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि 5 अन्य घायल है।

रूसी सेना का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त :

दरअसल, आज रूस की सेना का एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने शुक्रवार को ही उड़ान भरी थी और आज सुबह ही दुर्घटना का शिकार हो गया है। हालांकि, विमान उड़ा रहे पायलट सुरक्षित बताये जा रहे हैं। जबकि इसके अलावा अन्य 3 लोगों की जान गई है और 2 लोग घायल है। इस विमान में चालक दल के कम से कम चार सदस्य सवार थे। इस बारे में जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुआ विमान भारी मालवाहक आईएल-76 कार्गो विमान था। जो दक्षिण-पश्चिमी रियाजान क्षेत्र में जाकर क्रेश हो गया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रक्षा मंत्रालय का कहना :

इस घटना की जानकारी रूस के रक्षा मंत्रालय को मिलने के बाद मंत्रालय ने कहा कि, 'विमान के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गई थी जिससे चालक दल को ‘क्रैश लैंडिंग’ के लिए मजबूर होना पड़ा।' जबकि' क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा कि, 'रियाजान शहर के बाहर एक मैदान में विमान के गिरने से उसके चालक दल के चार लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।' हालांकि, यह कहना सिर्फ क्षेत्रीय प्रशासन का है, जबकि अधिकारीयों ने अलग जानकारी दी है।

गौरतलब है कि, यह विमान चार इंजन वाला है और इसे आईएल-76 को 1970 के दशक में डिजाइन किया गया था और इसने सोवियत और रूसी वायु सेना के लिए मुख्य मालवाहक विमान के रूप में काम किया है। यह दुनिया भर के कई देशों द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com