Operation Kaveri
Operation KaveriSocial Media

सूडान में फंसे लगभग 3000 भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने शुरू किया 'Operation Kaveri', पोर्ट पहुचे 500 लोग

जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए आपरेशन कावेरी शुरू हो गया है। करीब 500 भारतीय सूडान के बंदरगाह पहुंच गए हैं।

राज एक्स्प्रेस। भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को आपरेशन कावेरी शुरू किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारतीय जहाज और विमान भारतीयों को स्वदेश लाने के लिये तैयार हैं। जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए आपरेशन कावेरी शुरू हो गया है। करीब 500 भारतीय सूडान के बंदरगाह पहुंच गए हैं। कई और रास्ते में हैं। विदेश मंत्री ने कहा हमारे जहाज और विमान उन्हें (नागरिकों) घर वापस लाने के लिए तैयार हैं। सूडान में हमारे बंधुओं को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध।

सूडान में फंसे भारतीयों को वापस देश लाने के ऑपरेशन को सरकार ने ऑपरेशन कावेरी का नाम दिया है। एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है कि सभी नागरिकों को वापस लाने के लिए विमान और जहाज तैनात हैं। हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए भारत सरकार और भारतीय सेना एक्शन में है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है कि सरकार ने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। करीब 500 भारतीय नागरिक सूडान के पोर्ट पहुंच गए हैं, जबकि कई रास्ते में है। उन्होंने कहा कि इंडियन एयर फोर्स के विमान और नेवी के जहाज नागरिकों को वापस देश लाने को तैयार हैं। एस जयशंकर ने ट्विटर पर सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में भारतीय नागरिक भारत का झंडा लिए नज़र आ रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि सूडान में हमारे सभी भाइयों की मदद करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

इमरजेंसी सिचुएशन के लिए भारत सरकार तैयार :

बता दें कि विदेश मंत्रालय ने कल जानकारी दी थी कि जेद्दाह में पहले ही इंडियन एयर फोर्स के दो विमान और सूडान के पोर्ट पर आईएनएस सुमेधा की तैनाती कर दी गई थी। सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए अगर किसी इमरजेंसी सिचुएशन का भी सामना करना पड़ा तो भारत सरकार उसके लिए भी तैयार है, क्योंकि प्लानिंग पहले ही बना ली गई है। गौरतलब है कि कल देर रात फ्रांस ने अपने और भारत के नागरिकों समेत करीब 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से बाहर निकाला है। फ्रांस के दूतावास ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी। फ्रांस ने नागरिकों को निकालने के लिए हवाई रास्ते का इस्तेमाल किया था। हालांकि फ्रांस ने भारत के कितने नागरिकों को बाहर निकाला है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

भारतीय वायु सेना और नौसेना भी तत्पर :

सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना के दो विमान तैनात किए गए हैं। साथ ही, भारतीय नौसेना के एक जहाज को क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह पर रखा गया है। शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूडान से 3000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की आकस्मिक योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिये थे। गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ सूडान में स्थिति पर चर्चा की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com