अमेरिका देगा इंडोनेशिया, नेपाल, मोल्दोवा और भूटान को कोरोना की वैक्सीन

दुनिया के अब भी कुछ देश ऐसे है जिन्होंने वैक्सीन तैयार नहीं की है और वह दूसरे देशों पर निर्भर है। अब अमेरिका ने ऐसे कई देशों को कोरोना की वैक्सीन दे कर उनकी मदद करेगा।
अमेरिका देगा इंडोनेशिया, नेपाल, मोल्दोवा और भूटान को कोरोना की वैक्सीन
अमेरिका देगा इंडोनेशिया, नेपाल, मोल्दोवा और भूटान को कोरोना की वैक्सीन Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जब से इस पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा है, तब से ही दुनियाभर के अनेक देश कोरोना की दवाई और वैक्सीन तैयार करने में लगे हुए थे। इसी बीच कई देशों ने कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया था। जिनमें से कई देश उसका परीक्षण कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना की वैक्सीन बनाने की रेस में कुछ देशों ने जीत हासिल कर ली है। इन देशों में मुख्य तोर पर रूस, भारत और अमेरिका का नाम शामिल है। वहीं, अब अमेरिका ने कई देशों को कोरोना की वैक्सीन देने की घोषणा की है।

अमेरिका देगा इन देशों को कोरोना की वैक्सीन :

आज लगभग कई देशों में कोरोना की वैक्सीन का वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है। कई देशों ने तो अपने देश के 18 साल से ऊपर के ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लगने का दावा भी किया है। हालांकि, इन देशों की जनसंख्या काफी कम है। इसके अलावा दुनिया के अब भी कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन तैयार नहीं की है और वह दूसरे देशों पर निर्भर है। साथ ही अब वैक्सीन की किल्लत का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अमेरिका ने कई देशों को मदद देने की बात कही है। इसी कड़ी में अमेरिका इंडोनेशिया, नेपाल, मोल्दोवा और भूटान को कोरोना की वैक्सीन भेजगा। इस बारे में जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने साझा की है।

कितनी मात्रा में देगा वैक्सीन :

अमेरिका द्वारा मदद के तौर पर इंडोनेशिया को कोरोना वैक्सीन की 30 लाख डोज, नेपाल को 15 लाख डोज, मोल्दोवा को 5 लाख डोज और भूटान को भी 5 लाख डोज भेजगा। जबकि, अमेरिका इससे पहले इस सप्ताह में इन शिपमेंट के साथ ग्वाटेमाला, उरुग्वे, पराग्वे, बोलीविया, अफगानिस्तान और वियतनाम सहित अन्य कई देशों को लगभग डेढ़ करोड़ तक कोरोना वैक्सीन की डोज पहुंचाई है। बताते चलें, इससे पहले भारत ने भी भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशल्स जैसे देशों को मुफ्त में वैक्सीन देकर मदद की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com