Baltimore Bridge : राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय क्रू मेंबर्स को सराहा, समय पर सूचना देने से बची कई लोगों की जान

Francis Scott Bridge Collapse : आधिकारिक सूचना के अनुसार 6 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग लापता हैं।
राष्ट्रपति जो बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडनRaj Express

हाइलाइट्स :

  • सिंगापुर के ध्वज वाला कंटेनर जहाज 'Dali' श्रीलंका जा रहा था।

  • पुल के ढहने के बाद मैरीलैंड में घोषित किया गया था आपातकाल।

Francis Scott Bridge Collapse : अमेरिका। बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज (Francis Scott Bridge) का एक हिस्सा बड़े कंटेनर जहाज से टकरा गया था जिसके कारण कुछ ही सेकेंड्स में यह पुल पूरी तरह ढह गया। इस हादसे में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दी गई आधिकारिक सूचना के अनुसार 6 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग लापता हैं। इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुःख जताया और कहा कि, 'मालवाहक जहाज 'डाली' पर सवार कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते कई लोगों की जान बच गई।' इस जहाज पर सवार पूरे 22 सदस्य चालक दल भारतीय थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जहाज 'Dali' पर सवार क्रू मेंबर्स की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। डाली ने बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज को टक्कर मार दी थी , जिससे पुल नदी में गिर गया था। इस घटना के चलते कई लोग और वाहन पानी में गिर गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। जिस समय यह हादसा हुआ बाल्टीमोर पुल (Baltimore Bridge) पर 20 निर्माण श्रमिक भी मौजूद थे। इस ब्रिज का निर्माण साल 1977 में किया गया था।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, क्रू मेंबर्स ने मैरीलैंड परिवहन विभाग को सचेत किया कि, उन्होंने अपने जहाज पर नियंत्रण खो दिया है। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने पुल के ट्रैफिक को बंद किया। इससे निस्संदेह लोगों की जान बच गई। बता दें कि, मैरीलैंड राज्य पुलिस ने फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज ढहने के बाद लापता हुए छह लोगों को मृत मान लिया गया है। पुल के ढहने के बाद मैरीलैंड में आपातकाल घोषित कर दिया गया था। यह ब्रिज बाल्टीमोर के सबसे बड़े पुल में से एक था।

राष्ट्रपति बाइडन ने यह भी कहा कि, 'बाल्टीमोर बंदरगाह देश के सबसे बड़े शिपिंग केंद्रों में से एक है। इससे पिछले साल रिकॉर्ड मात्रा में माल की आवाजाही हुई थी। यह ऑटोमोबाइल और हल्के ट्रकों के आयात और निर्यात दोनों के लिए अमेरिका में शीर्ष बंदरगाह है। हर साल लगभग 850,000 वाहन इस बंदरगाह से गुजरते हैं। जितनी जल्दी हो सके हम इसे फिर से शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें।

राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिका के बाल्टीमोर में Francis Scott Bridge गिरने के बाद मैरीलैंड में आपातकाल घोषित

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com