अमेरिका के पूर्व सैन्य अफसरों का बड़ा खुलासा
अमेरिका के पूर्व सैन्य अफसरों का बड़ा खुलासाRaj Express

अमेरिका के पूर्व सैन्य अफसरों का बड़ा खुलासा, अमेरिका को मिला था यूएफओ और एलियन के बॉडी पार्ट्स

नेवी के पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर रिटायर्ड मेजर डेविड ग्रश ने बताया है कि साल 1930 में दूसरे ग्रह का क्रैश स्पेसक्राफ्ट मिला था। इस स्पेसक्राफ्ट में बॉडी भी मिली थी, जो किसी इंसान की नहीं थी।

हाइलाइट्स :

  • अमेरिका एलियन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दुनिया से छिपा रहा है।

  • साल 1930 में दूसरे ग्रह का क्रैश स्पेसक्राफ्ट मिला था।

  • स्पेसक्राफ्ट में बॉडी भी मिली थी, जो किसी इंसान की नहीं थी।

  • अमेरिका के पास स्पेसक्राफ्ट और एलियन की बॉडी मौजूद है।

  • अमेरिका उस स्पेसक्राफ्ट की रिवर्स इंजीनियरिंग पर काम कर रहा है।

राज एक्सप्रेस। वैज्ञानिक लंबे समय से इस बात की खोज कर रहे हैं कि क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी जीव यानि एलियन रहते हैं। समय-समय पर हमारे सामने ऐसी चीजें आती रही हैं, जिससे एलियन होने की बात को बल मिलता है। हम जब भी आसमान में किसी अनजान चीज को उड़ते हुए देखते हैं तो उसकी तुलना यूएफओ से करते है और सोचते हैं कि उसमें एलियन हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिक भी एलियन के होने या ना होने को लेकर अपनी राय जाहिर करते रहे हैं। लेकिन हाल ही में अमेरिकी सेना के तीन रिटायर्ड अधिकारियों ने एलियन को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

अमेरिका छिपा रहा एलियन से जुड़ी जानकारी

दरअसल हाल ही में अमेरिकी नेवी के दो और अमेरिकी मिलिट्री के एक पूर्व अधिकारी ने यूएस कांग्रेस के सामने दावा किया कि अमेरिका एलियन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दुनिया से छिपा रहा है। नेवी के पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर रिटायर्ड मेजर डेविड ग्रश ने बताया है कि साल 1930 में दूसरे ग्रह का क्रैश स्पेसक्राफ्ट मिला था। इस स्पेसक्राफ्ट में बॉडी भी मिली थी, जो किसी इंसान की नहीं थी।

अमेरिका कर रहा रिवर्स इंजीनियरिंग

डेविड ग्रश ने आगे बताया कि अमेरिका के पास स्पेसक्राफ्ट और एलियन की बॉडी मौजूद है। अमेरिका उस स्पेसक्राफ्ट की रिवर्स इंजीनियरिंग पर काम कर रहा है। अमेरिका साल 1930 से यह प्रोग्राम चला रहा है। डेविड ग्रश ने यह भी दावा किया है कि उनका भी कई बार यूएफओ से सामना हुआ है। डेविड ग्रश के अलावा अन्य दो पूर्व अधिकारियों ने भी एलियन होने और अमेरिका द्वारा इसकी जानकारी छुपाने की बात कही है।

पेंटागन ने किया खारिज

दूसरी तरफ अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने तीनों रिटायर्ड अधिकारियों के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। पेंटागन ने कहा है है कि अमेरिका ने कभी भी एलियन से जुड़ा ऐसा कोई प्रोग्राम नहीं चलाया था और ना ही वर्तमान में ऐसा कोई प्रोग्राम चल रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com