जानिए अमेरिका के गन कल्चर के बारे में
जानिए अमेरिका के गन कल्चर के बारे मेंSyed Dabeer Hussain - RE

जानिए अमेरिका के गन कल्चर के बारे में, जिसके चलते 50 सालों में हुई 15 लाख मौतें

अमेरिका में महज 18 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीद सकता है, वहीं बड़े हथियार खरीदने की न्यूनतम आयु 21 साल है।

राज एक्सप्रेस। अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। यहां पिछले 2 दिनों में गोलीबारी की दो बड़ी घटनाएं हुई है। पहली घटना कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे शहर में हुई, जहां गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना आयोवा के एक स्कूल में हुई, जहां गोलीबारी में 2 छात्रों की जान चली गई। वहीं कुछ दिन पहले कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में भी फायरिंग हुई थी, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। अमेरिका में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के चलते एक बार फिर वहां के गन कल्चर को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

क्या है अमेरिका का कानून?

दरअसल अमेरिका में साल 1791 में संविधान संशोधन के जरिए आम लोगों को भी हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दे दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि लोग अपनी और परिवार की सुरक्षा कर सके। अमेरिका में आज भी यह कानून है। इस कानून के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीद सकता है, वहीं बड़े हथियार खरीदने की न्यूनतम आयु 21 साल है। हालांकि भगोड़े, नशेड़ी, मानसिक रोगी और 1 साल से अधिक सजा प्राप्त किये व्यक्ति को हथियार खरीदने की इजाजत नहीं है।

गन खरीदना है बेहद आसान :

अमेरिका में हथियार खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सिम कार्ड खरीदना। अमेरिका में बंदूक खरीदने के लिए सिर्फ एक फॉर्म भरना होता है, जिसमें नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। इसके बाद आप आसानी से बंदूक खरीद सकते हैं।

आबादी से अधिक हथियार :

आम नागरिकों के पास हथियार के मामले में अमेरिका पूरी दुनिया में पहले स्थान पर है। आपको जानकार हैरानी होगी कि अमेरिका की कुल जनसंख्या 33 करोड़ है, लेकिन वहां के नागरिकों के पास 40 करोड़ हथियार है। यानी अमेरिका के एक परिवार में ही कई तरह के हथियार होते हैं।

50 साल में 15 लाख मौतें :

अमेरिका में गन कल्चर के चलते लाखों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 1967 से लेकर साल 2017 के बीच करीब 15 लाख लोगों की मौत इसी गन कल्चर के चलते हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com