OpenAI सीईओ Sam Altman ने समुद्र किनारे अपने बॉयफ्रेंड संग की शादी
OpenAI सीईओ Sam Altman ने समुद्र किनारे अपने बॉयफ्रेंड संग की शादीRaj Express

OpenAI के सीईओ Sam Altman ने समुद्र किनारे अपने बॉयफ्रेंड संग की शादी, जानिये कौन हैं उनके Life Partner

OpenAI CEO Sam Altman Marries Oliver Mulherin : Sam Altman टेक - वर्ल्ड में एक जाना माना नाम हैं। 38 वर्षीय Sam Altman ने एलन मस्क जैसे दिग्गजों के साथ भी काम किया है।

हाइलाइट्स :

  • Sam Altman ने अपने रिलेशनशिप को रखा था प्राइवेट।

  • Altman के पार्टनर ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

  • व्हाइट हाउस के राजकीय भोज में दोनों को एक साथ देखा गया था।

अमेरिका। ओपन एआई (OpenAI) के सीईओ Sam Altman ने अपने बॉयफ्रेंड से समुद्र किनारे शांत वातावरण में शादी की है। Sam Altman और उनके पार्टनर लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अमेरिका के व्हाइट हाउस (White House) में दोनों पहली बार लोगों की नजर में आए थे। पढ़िए आखिर किसे चुना Sam Altman ने अपना जीवन साथी।

Sam Altman ने जिस व्यक्ति से शादी की है उनका नाम Oliver Mulherin है। Oliver Mulherin और Sam Altman ने अपने रिलेशनशिप (Relationship) को काफी प्राइवेट रखा था। Oliver Mulherin ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने मेलबर्न विश्वविद्यालय से 2015 में कंप्यूटर विज्ञान में डिग्री प्राप्त की थी। उनकी वर्क प्रोफाइल के अनुसार वे मेटा में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2020 से 2022 तक मेटा में सॉफ्टेयर इंजीनियर के रूप में काम किया है।

Sam Altman और Oliver Mulherin की शादी की तस्वीरें
Sam Altman और Oliver Mulherin की शादी की तस्वीरेंRaj Express

वहीं Sam Altman टेक - वर्ल्ड में एक जाना माना नाम हैं। 38 वर्षीय Sam Altman ने एलन मस्क जैसे दिग्गजों के साथ भी काम किया है। Sam Altman, OpenAI के सह संस्थापकों में से एक हैं। Sam Altman की अध्यक्षता में ओपन एआई ने नई बुलंदियों को हासिल किया है।

Sam Altman अपने पार्टनर के साथ
Sam Altman अपने पार्टनर के साथRaj Express
समुद्र किनारे शांत वातावरण में रचाई दोनों ने शादी
समुद्र किनारे शांत वातावरण में रचाई दोनों ने शादीRaj Express

Sam Altman और उनके साथी Oliver Mulherin को एक साथ तब कैप्चर किया गया था जब उन्होंने पिछले साल जून 2023 अमेरिका के व्हाइट हाउस (White House) के राजकीय रात्रिभोज में भाग लिया था। इस रात्री भोज में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया था।

शादी के बाद Oliver Mulherin के साथ Sam Altman
शादी के बाद Oliver Mulherin के साथ Sam AltmanRaj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com