टोक्यो में कोरोना वायरस संक्रमण के 1979 नए मामलों की पुष्टि

जापान में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की संख्या 5140 रही जबकि राजधानी टोक्यो में 1979 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
टोक्यो में कोरोना वायरस संक्रमण के 1979 नए मामलों की पुष्टि
टोक्यो में कोरोना वायरस संक्रमण के 1979 नए मामलों की पुष्टिSocial Media

टोक्यो। जापान (Japan) में गुरुवार को कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के नये मामलों की संख्या 5140 रही जबकि राजधानी टोक्यो (Tokyo) में 1979 नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्थानीय मीडिया ने आज यह जानकारी दी। टोक्यो (Tokyo) में संक्रमण के नये दैनिक मामले पिछले सप्ताह के औसतन 882 की तुलना में इस सप्ताह गुरुवार तक औसतन 1373 रहे। महानगरीय मानदंडों के तहत कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार लोगों का आंकड़ा एक और बढ़कर 65 हो गया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुधवार को टोक्यो (Tokyo) में कोरोना वायरस (Corona Virus) की 'गंभीर' स्थिति की चेतावनी दी थी। उन्होंने आकलन किया था कि ओलंपिक (Olympic) खेलों के दौरान अगस्त की शुरुआत में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के मामले और भी अधिक बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जापान में कल कोरोना संक्रमण के 4943 नए मामले सामने आए थे और इस महामारी से 20 मरीजों की जान चली गयी थी। गंभीर रूप से बीमार मरीजों का आंकड़ा मंगलवार की तुलना में 16 घटकर 390 पर रहा।

चेक गणराज्य की महिला बीच वॉलीबाल खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव :

चेक गणराज्य की महिला बीच वॉलीबाल खिलाड़ी मार्केट नौश्च सलूकोवा कोविड 19 के लिए पॉजिटिव पायी गयी हैं। चेक टेलीविजन ने गुरूवार को खबर में बताया कि इस मामले के सामने आने के बाद से टोक्यो ओलम्पिक में संक्रमित चेक खिलाडियों की संख्या तीन पहुंच गयी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com