स्वीडन और डेनमार्क के बाद अब इस मुस्लिम देश में जलाई गई कुरान
स्वीडन और डेनमार्क के बाद अब इस मुस्लिम देश में जलाई गई कुरानSyed Dabeer Hussain - RE

स्वीडन और डेनमार्क के बाद अब इस मुस्लिम देश में जलाई गई कुरान, मचा बवाल

इस बार कुरान जलाने की घटना भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में घटी है। यहां 6-7 अगस्त की रात की दो लोगों ने मिलकर कुरान की दर्जनों प्रतियों को आग लगा दी।

हाइलाइट्स :

  • बीते दिनों स्वीडन में कुरान जलाने की घटना सामने आई थी।

  • अब एक बार फिर से कुरान जलाने का मामला सामने आया है।

  • इस बार एक मुस्लिम देश में कुरान की प्रतियां जलाई गई है।

  • कुरान जलाने की घटना भारत के पड़ोसी देश में घटी है।

राज एक्सप्रेस। बीते दिनों स्वीडन में कुरान जलाने की घटना सामने आई थी। ईद-अल-अजहा के मौके पर सलमान मोमिका नाम के एक शख्स ने पुलिस की परमिशन से स्टॉकहोम की एक मस्जिद के बाहर कुरान जलाकर प्रदर्शन किया था। स्वीडन में हुई इस घटना की तमाम मुस्लिम देशों ने कड़ी आलोचना की थी। स्वीडन के अलावा डेनमार्क में भी ऐसी ही घटना सामने आ चुकी है, जिसने तमाम मुस्लिम देशों को नाराज कर दिया था। अब एक बार फिर से कुरान जलाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस बार एक मुस्लिम देश में कुरान की प्रतियां जलाई गई है, जिसको लेकर जमकर बवाल हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है।

बांग्लादेश में जलाई गई कुरान

दरअसल इस बार कुरान जलाने की घटना भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में घटी है। यहां 6-7 अगस्त की रात की दो लोगों ने मिलकर कुरान की दर्जनों प्रतियों को आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में नुरुर रहमान नाम के एक स्कूल प्रिंसिपल और उसके सहयोगी महबूब आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों ने मचाया बवाल

दूसरी तरफ इस घटना के सामने आते ही बांग्लादेश में बवाल मच गया। घटना के विरोध में करीब दस हजार लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने कुरान जलाने के आरोपियों पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प भी हो गई। इस झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

क्यों जताई गई कुरान?

इस मामले में पकड़े गए आरोपी नुरुर रहमान और महबूब आलम का कहना है कि उन्होंने कुरान इसलिए जलाई क्योंकि वह पुरानी हो गई थी। इसके अलावा उनकी छपाई में भी कुछ गलतियां थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से क्षतिग्रस्त कुरान करीब 45 प्रतियां जब्त की है। हालांकि मुस्लिम विद्वानों का कहना है कि इन प्रतियों को सम्मानपूर्वक नष्ट कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि अब इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com