चीन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार आम आदमी को भेजा अंतरिक्ष
चीन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार आम आदमी को भेजा अंतरिक्षRaj Express

चीन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार आम आदमी को भेजा अंतरिक्ष

असल में अब चीन की नजर चांद पर है। वह साल 2029-30 तक अपने देश के लोगों को चांद पर भेजना चाहता है। इसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

राज एक्सप्रेस। अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसने मंगलवार को अपने शेनझोउ-16 (Shenzhou-16) मानवयुक्त अंतरिक्ष यान (Manned Spacecraft) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि तीन अंतरिक्ष यात्रियों के दल में एक आम नागरिक को भी शामिल किया गया है। यह पहला मौका है जब चीन की स्पेस एजेंसी ने किसी आम नागरिक को अंतरिक्ष में भेजा है। ये तीनों अंतरिक्ष यात्री अगले पांच महीनों तक स्पेस स्टेशन में रहेंगे। ये नवंबर में भेजे गए तीन अंतरिक्ष यात्री की जगह लेंगे। पहले से वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्री अपनी छह महीने की अवधी पूरी कर चुके हैं और अब वे वापस धरती पर लौटेंगे।

चौथी बार अंतरिक्ष में पहुंचे

चीन ने जिन तीन यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा है, उनके नाम जिंग हैपेंग (Jing Haipeng), झू यांगझू (Zhu Yangzhu) और गुई हाइचाओ (Gui Haichao) हैं। हाइचाओ एक सामान्य नागरिक है। वहीं जिंग हैपेंग को इस मिशन का कमांडर बनाया गया है। वह रिकॉर्ड चौथी बार अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहे हैं। झू यांगझू पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा कर रहे हैं।

अमरीका और रूस की बराबरी

बता दें कि चीन साल 2011 से ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से बाहर है। अमेरिका ने अपनी स्पेस एजेंसी नासा को चीन की स्पेस एजेंसी के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। हालांकि इसके बाद चीन ने खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का काम शुरू किया और उसमें सफलता भी पाई। इस तरह चीन अमरीका और रूस के बाद स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन चलाने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया। इस तरह अब चीन अंतरिक्ष में अमरीका और रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है।

चांद पर नजर

असल में अब चीन की नजर चांद पर है। वह साल 2029-30 तक अपने देश के लोगों को चांद पर भेजना चाहता है। इसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बड़े वैज्ञानिक इस बात की भी आशंका जाहिर कर रहे हैं कि चीन चांद के एक हिस्से पर साइंटिफिक रिसर्च फैसिलिटी बना रहा है। वह चांद के एक हिस्से पर अपना कब्जा जमाना चाहता है। इसके अलावा कई लोगों को यह भी डर है कि चीन अंतरिक्ष में अपना सैन्य ठिकाना भी बना सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com