चीन-ताइवान युद्ध के प्रभाव
चीन-ताइवान युद्ध के प्रभावNaval Patel - RE

अगर चीन ने किया ताइवान पर हमला, तो भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ेगा यह प्रभाव

चीन ने ताइवान की सीमा के पास युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इस दौरान चीन की और से कई मिसाइलें भी दागी गई है। जिसका प्रभाव इन दोनों देशों के साथ ही दुनिया पर भी पड़ सकता है।

राज एक्सप्रेस। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के बाद अब दुनिया के सामने एक ओर युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के ताइवान (Taiwan) दौरे से चीन बुरी तरह भड़क गया है। चीन ने ताइवान की सीमा के पास युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इस दौरान चीन की और से कई मिसाइलें भी दागी गई है। इसके अलावा चीन ने ताइवान के आसपास अपने फाइटर जेट और युद्धपोतों को भी तैनात कर दिया है। ऐसे में यदि चीन अगर ताइवान पर हमला कर देता है तो भारत और दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।

सेमीकंडक्टर की फैक्ट्री है ताइवान :

मोबाइल, लैपटॉप और ऑटोमोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में जिस चिप या फिर सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल किया जाता है, ताइवान उसकी फैक्ट्री है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के 90 फीसदी एडवांस सेमीकंडक्टर ताइवान में तैयार होते हैं। ऐसे में चीन और ताइवान के बीच युद्ध हुआ तो यह इंडस्ट्री पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक होंगे महंगे :

ताइवान की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के तबाह होने का मतलब है, दुनियाभर में सेमीकंडक्टर की भारी कमी हो जाएगी। इससे स्मार्टफोन, कार, लैपटॉप सहित सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस महंगे हो जाएंगे। यह भी हो सकता है कि कुछ समय के बाजार से इलेक्ट्रानिक सामान गायब हो जाए। कोरोना के समय भी जब ताइवान से सप्लाई चैन टूट गई थी, तब भी दुनियाभर में सेमीकंडक्टर की भारी कमी हो गई थी।

बड़ी कंपनियां ताइवान पर निर्भर :

ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) ताइवान की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी है। दुनिया की कई बड़ी-बड़ी कंपनियां चिप के लिए TSMC पर ही निर्भर हैं। ऐपल, माइक्रोसॉफ्ट, सोनी, आसुस, यामाहा, पैनासोनिक, Qualcomm, Nvidia जैसी दिग्गज कंपनियां भी TSMC से ही चिप खरीदती है। बीते दिनों TSMC के प्रेसिडेंट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘अगर चीन आने वाले दिनों में ताइवान पर हमला करता है तो इसका पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा।’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com