सऊदी अरब के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं कंगाल पाकिस्तान
सऊदी अरब के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं कंगाल पाकिस्तानSyed Dabeer Hussain - RE

जानिए सऊदी अरब के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं कंगाल पाकिस्तान?

सऊदी अरब को हमेशा इस बात की उम्मीद रहती है कि अगर सऊदी अरब पर कोई मुसीबत आएगी तो पाकिस्तान उसकी मदद के लिए अपने सेना भेजेगा।

राज एक्सप्रेस। पाकिस्तान इस समय गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार 5 अरब डॉलर के करीब आ पहुंचा है। देश में महंगाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहां लोगों को खाने के लिए आटा भी नसीब नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान अब अन्य देशों से मदद की आस लगाए बैठा है, खासकर सऊदी अरब से। दरअसल पाकिस्तान को लगता है कि हर बार की तरह इस बार भी सऊदी अरब मदद करके उसे इस संकट से बाहर निकाल लेगा। तो चलिए जानते हैं कि सऊदी अरब पाकिस्तान को बार-बार बर्बाद होने से क्यों बचा लेता है। आखिर सऊदी अरब के लिए पाकिस्तान क्यों इतना जरूरी है?

सुन्नी बहुल देश :

सऊदी अरब और ईरान के बीच झगड़ा जगजाहिर है। इसका कारण यह है कि सऊदी अरब एक सुन्नी बहुल देश है जबकि ईरान शिया बहुल देश है। साल 1979 में जब ईरान में इस्लामिक क्रांति की शुरुआत हुई तो सऊदी अरब ने इसके विरोध में वहाबी सुन्नी इस्लाम को बढ़ावा देना शुरू किया। इसके लिए सऊदी अरब ने पाकिस्तान, भारत समेत तमाम सुन्नी मुस्लिम वाले देशों में पैसा भेजना शुरू किया। यही कारण है कि सुन्नी बहुल देश होने के चलते सऊदी अरब हमेशा पाकिस्तान को बचा लेता है।

सैन्य मदद :

पाकिस्तान भले ही आर्थिक तौर पर कंगाल हो चुका है लेकिन यह भी सच है कि उसकी सेना बहुत शक्तिशाली है। ऐसे में सऊदी अरब को हमेशा इस बात की उम्मीद रहती है कि अगर सऊदी अरब पर कोई मुसीबत आएगी तो पाकिस्तान उसकी मदद के लिए अपने सेना भेजेगा। साल 2018 में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि, ‘सऊदी पर किसी भी देश को हमला नहीं करने देंगे।’ वर्तमान में करीब 70 हजार पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब में है।

परमाणु बम :

सऊदी अरब का दुश्मन देश ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में वह कभी भी परमाणु बम बनाने में सफलता हासिल कर सकता है। वर्तमान में पाकिस्तान इकलौता ऐसा इस्लामिक देश हैं, जिसके पास परमाणु बम है। ऐसे में सऊदी अरब को उम्मीद है कि जब भी जरूरत होगी उसके एक इशारे पर पाकिस्तान उसे परमाणु टेक्नोलॉजी या परमाणु हथियार मुहैया करा देगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co