बंगलादेश में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन लागू

बंगलादेश सरकार ने गुरूवार को एक सप्ताह यानी सात दिनों के सख्त लॉकडाउन की घोषणा की।
बंगलादेश में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन लागू
बंगलादेश में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन लागूSocial Media

राज एक्सप्रेस। बंगलादेश सरकार ने गुरूवार को एक सप्ताह यानी सात दिनों के सख्त लॉकडाउन की घोषणा की। सरकारी आदेश के अनुसार आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर इन सात दिनों में लॉकडाउन के दौरान कार्यालय और परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। ढाका पुलिस प्रमुख शफिगुल इस्लाम ने संवाददाता से कहा लॉकडाउन के दौरान बिना किसी कारण घर से बाहर निकलने वालों को जुर्माने का समाना करना पड़ेगा या फिर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर हमें एक दिन में 5,000 मामले दर्ज करने पड़े या फिर उनकी गिरफ्तारी करनी पड़ी तो हम वह भी करेंगे। देश की राजधानी ढाका में लॉकडाउन की घोषणा के बाद अन्य दिनों की तुलना में सड़कें वीरान नजर आयीं। राजधानी की मुख्य सड़कों में कोई भी सार्वजनिक परिवहन चलता हुआ नहीं दिखाई दिया। सड़क पर हालांकि रिक्शा और लोगों को चलते हुए देखा गया।

ढाका में शेवरापारा, अगरगांव, सुहरावर्दी चिकित्सा क्षेत्र, धानमंडी और पंथापथ सहित विभिन्न सड़कों पर रिक्शा और सीमित संख्या में निजी वाहनों की आवाजाही देखी गयी। विभिन्न चौराहों पर सड़कों पर पुलिस की गश्त देखी गयी। सड़कों पर बीजीबी पुलिस तैनात रही।

पुलिस को विभिन्न जांच चौकियों पर मोटरसाइकिल और निजी कारों को रोककर पूछताछ करते हुए देखा गया। इनमें से कुछ आवश्यक कार्य के लिए अपने घरों से बाहर निकल कर आए। कारखानों, बैंकों और मीडिया सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारी भी पहचान पत्र दिखाते हुए देखे गए।

नागरिक प्रशासन की मदद के लिए राजधानी के रामपुरा और हटीरझील इलाकों में सेना की गश्त देखी गई। शाहबाग चौराहे पर आरएबी मोबाइल कोर्ट स्थापित कर पैदल चलने वालों से पूछताछ की जा रही है। लोगों द्वारा सही कारण नहीं बताने पर उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस वाले रिक्शा चालकों या पैदल चलने वालों को मास्क बांट रहे हैं।

बंगलादेश में कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए आज (एक जुलाई) सुबह आठ बजे से लॉकडाउन शुरू हो गया और यह छह जुलाई तक रहेगा। इस अवधि के दौरान बिना किसी अत्यावश्यक कारण के घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की गयी है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com