Plane Crash In Afghanistan : मॉस्को पंजीकृत विमान अफगानिस्तान में क्रैश, घटनास्थल पर पहुंची जांच टीम

Moscow Registered Plane Crash In Afghanistan : इस प्लेन क्रैश की सूचना बदख्शां प्रांत के स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी।
मॉस्को पंजीकृत विमान अफगानिस्तान में क्रैश
मॉस्को पंजीकृत विमान अफगानिस्तान में क्रैशRaj Express

हाइलाइट्स :

  • DF- 10 विमान पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त।

  • स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटना की जाँच जारी।

  • भारतीय विमान बताया जा रहा था यह एयरक्राफ्ट।

अफगानिस्तान। बदख्शां प्रांत के कुरान - मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ मॉस्को में पंजीकृत DF- 10 विमान था। इसे लेकर अफगानिस्तान समाचार एजेंसी टोलो के द्वारा पहले कहा गया था कि, यह भारतीय विमान है, हालांकि भारतीय उड्डयन मंत्रालय ने इसका खंडन कर दिया था।

इस प्लेन क्रैश की सूचना बदख्शां प्रांत के स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी। सूचना मिलते ही अफगानिस्तान बचाव दल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। यह दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। यह दुर्घटना चीन, ताजीकिस्तान और पकिस्तान की सीमाओं पर हुआ है। इसकी सटीक लोकेशन की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अफगानिस्तान स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, उन्हें स्तानीय लोगों से सूचना मिली थी की बदख्शां प्रांत की पहाड़ों में में एक प्लेन क्रैश हुआ है। इस सूचना के आधार पर जाँच की जा रही है। इस घटना के बारे में अभी अफगानिस्तान की और से कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com