पहले के मुकाबले अब भारत से ज्यादा खतरा महसूस करते हैं चीनी नागरिक
पहले के मुकाबले अब भारत से ज्यादा खतरा महसूस करते हैं चीनी नागरिकSyed Dabeer Hussain - RE

पहले के मुकाबले अब भारत से ज्यादा खतरा महसूस करते हैं चीनी नागरिक, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इस बार चीन के आलम कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। चीन के लोग जहाँ पहले भारत को हलके में लेते थे, वे अब भारत को एक दमदार देश की तरह देख रहे हैं।

राज एक्सप्रेस। भारत और चीन के बीच अक्सर ही सीमा पर तनाव देखने को मिलता है। जिसके चलते कई बार दोनों देश आमने-सामने भी आ जाते हैं। ऐसे में अक्सर ही यह देखा जाता है कि चीन भारत का विरोध करता रहता है। बात चाहे सीमा पर बढ़ते की तनाव की हो या भारत की तरक्की की, अक्सर ही चीन भारत विरोधी बातें करता है। लेकिन इस बार चीन के आलम कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। चीन के लोग जहाँ पहले भारत को हलके में लेते थे, वे अब भारत को एक दमदार देश की तरह देख रहे हैं। चीन के एक अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' में भी भारत और मोदी सरकार (Modi Government) की तारीफ की गई है। चलिए जानते हैं क्या हैं चीन के विचार?

क्या लिखता है ग्लोबल टाइम्स?

ग्लोबल टाइम्स के द्वारा प्रकाशित सम्पादकीय में भारत के लिए लिखा गया है कि भारत अब विकास की राह पर चल रहा है। देश की सरकार गुलामी के दौरान की निशानियों को मिटा रही है। इसके अलावा अखबार में नए संसद भवन का ब्यौरा देते हुए लिखा गया है कि भारत का नया संसद भवन एक महान प्रतीक बनेगा। ग्लोबल टाइम्स ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए लिखा कि मौजूदा सरकार ने भारत की नई और उभरती छवि को दुनिया के सामने रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

डरने लगे हैं चीन के लोग

कुछ समय पहले ही त्सिंग हुआ विश्वविद्यालय (Tsing Hua University) के द्वारा एक सर्वे किया गया था, इसमें यह देखने को मिला है कि चीन के लोग आज के समय में भारत से डरने लगे हैं। इस सर्वे के अंतर्गत करीब 92 फीसदी लोग ऐसे हैं जो भारत को एक खतरे के रूप में देखते हैं। इससे पहले साल 2020 के दौरान भी ऐसा ही एक सर्वे हुआ था, जिसमें 73.6 लोगों के भारत को खतरा बताया था। जबकि 27 फीसदी लोग भारत को एक दोस्त के नजरिए से देखते थे। लेकिन बीते 3 सालों में यह अहम बदलाव आया है जब चीन में केवल 8 फीसदी लोग ही भारत को एक दोस्त के रूप में देख रहे हैं।

क्यों हुआ यह बदलाव?

गौरतलब है कि भारत एक विकासशील देश बन चुका है। ज्यादातर देशों के साथ भारत के संबंधों से सुधार हुआ है। इसके अलावा भारत पहले के मुकाबले मुंहतोड़ जवाब भी देने लगा है। इसका एक उदाहरण साल 2020 में गलवा घाटी में चीन के सैनिकों को मारना भी शामिल है। यही वजहें हैं कि चीन की दृष्टि भारत के लिए बदल रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com