ईधन संकट के कारण श्रीलंका ने संसद सत्र को किया सीमित
ईधन संकट के कारण श्रीलंका ने संसद सत्र को किया सीमितSocial Media

ईधन संकट के कारण श्रीलंका ने संसद सत्र को किया सीमित

श्रीलंका में चल रहे ऊर्जा व ईधन संकट के कारण संसद सत्र इस सप्ताह तीन दिनों तक सीमित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों में रविवार को यह जानकारी दी गयी।

कोलंबो। श्रीलंका में चल रहे ऊर्जा व ईधन संकट के कारण संसद सत्र इस सप्ताह तीन दिनों तक सीमित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों में रविवार को यह जानकारी दी गयी। डेली मिरर ने संसद की मीडिया इकाई का हवाला देते हुए बताया कि आवश्यक लोक सेवा अधिनियम को बुधवार को बिना बहस के संसद द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सदन में देश की मौजूदा स्थिति पर स्थगन प्रस्ताव पर बहस होने की उम्मीद है, जिसे विपक्ष उसी दिन पेश करेगा। सत्र इस सप्ताह तीन दिनों तक सीमित रहेगा क्योंकि द्वीप राष्ट्र गंभीर ईधन संकट का सामना कर रहा है। श्रीलंका वर्तमान में अपने सबसे खराब आर्थिक और वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

श्रीलंका में ईधन की किल्लत के कारण बंद रहेंगे विद्यालय :

श्रीलंका के शिक्षा मंत्रालय ने ईधन की भारी किल्लत के कारण अगले सप्ताह विद्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय ने अगले सप्ताह (चार से आठ जुलाई तक) सभी सरकारी और सरकार की ओर से अनुमोदित निजी विद्यालयों में ईधन की मौजूदा किल्लत के मद्देनजर अवकाश घोषित करने का फैसला लिया है। इस दौरान बच्चों को हुए शिक्षा के नुकसान की भरपायी अगले सप्ताह के दौरान कवर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद से श्रीलंका अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com