उत्तर कोरिया के 10 अजीबो-गरीब कानून
उत्तर कोरिया के 10 अजीबो-गरीब कानूनSyed Dabeer Hussain - RE

अपराध करने पर तीन पीढ़ियों को मिलती है सजा, ये हैं उत्तर कोरिया के 10 अजीबो-गरीब कानून

उत्तर कोरिया में लोग अपनी इच्छानुसार हेयर स्टाइल नहीं रख सकते हैं। वहां की सरकार ने पुरुषों के 10 और महिलाओं के लिए 18 हेयर स्टाइल को मान्यता दी हुई है।

राज एक्सप्रेस। बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण और अजीबो-गरीब कानून के लिए दुनियाभर में बदनाम किम जोंग की तानाशाही वाला उत्तर कोरिया एक बार फिर एक हैरतअंगेज मामले को लेकर सुर्ख़ियों में है। यहां दो स्कूली छात्रों को सिर्फ इसलिए सजा-ए-मौत की दे दी गई क्योंकि उन्होंने एक प्रतिबंधित फिल्म देख ली थी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दक्षिण कोरिया की थी और उत्तर कोरिया व दक्षिण कोरिया के बीच विवाद जगजाहिर है। यही कारण है कि उत्तर कोरिया में दक्षिण कोरिया की ड्रामा सीरीज या फ़िल्में देखने पर बैन है। वैसे आपको बता दें कि उत्तर कोरिया में कई ऐसे कानून हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

1. उत्तर कोरिया में लोग अपनी इच्छानुसार हेयर स्टाइल नहीं रख सकते हैं। वहां की सरकार ने पुरुषों के 10 और महिलाओं के लिए 18 हेयर स्टाइल को मान्यता दी हुई है। सभी लोगों को इन्हीं हेयर स्टाइल में से कोई एक हेयर स्टाइल रखनी होती है।

2. उत्तर कोरिया में बाइबिल पढ़ने और घर में रखने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने पर सजा का प्रावधान है।

3. उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगप्यांग में कोई भी व्यक्ति सरकार की अनुमति के बिना नहीं रह सकता है। यहां सिर्फ ताकतवर और अमीर लोग ही रहते हैं। राजधानी में रहने से पहले सरकार की अनुमति लेना आवश्यक है।

4. उत्तर कोरिया में यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है तो सिर्फ अपराधी ही नहीं बल्कि उसके दादा-दादी, माता-पिता और बच्चों को भी जेल भेज दिया जाता है।

5. दुनिया भले ही इस समय 21वीं सदी में जी रही हो, लेकिन उत्तर कोरिया में अभी भी110वां वर्ष चल रहा है। दरअसल उत्तर कोरिया का कैलंडर 15 अप्रैल 1912 से शुरू होता है, जो इसके संस्थापक किम इल-सुंग के जन्म की तारीख है।

6. उत्तर कोरिया में लोग टीवी पर सरकार की मर्जी के बिना कुछ भी नहीं देख सकते हैं। यहां सिर्फ तीन टीवी चैनल हैं। इन पर सिर्फ वही दिखाया जाता है जो किम जोंग चाहता है।

7. अन्य देशों की तरह उत्तर कोरिया में भी चुनाव होता है लेकिन मतपत्र पर केवल एक ही उम्मीदवार होता है। ऐसा मेयर और विधानसभा सहित सभी चुनावों में होता है।

8. उत्तर कोरिया ने अपने बॉर्डर पर ऊँची-ऊँची इमारतों वाले गाँव बसा रखे हैं। इनके जरिए उत्तर कोरिया यह दिखाने की कोशिश करता है कि उसका देश बहुत आर्थिक तरक्की कर रहा है।

9. उत्तर कोरिया में कोई भी आम व्यक्ति कार नहीं रख सकता है। यहाँ सिर्फ सरकार के अधिकारी और सेना अधिकारी ही कार रख सकते हैं।

10. उत्तरी कोरिया में ब्लू जींस पहनने पर प्रतिबंध है। इसके पीछे का कारण ये है की यहां की सरकार इसे अमेरिकी पहनावा मानती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com