अमेरिका में लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, गर्दन पर किया वार
अमेरिका में लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, गर्दन पर किया वारSocial Media

अमेरिका में की गई लेखक सलमान रुश्दी को जान से मारने की कोशिश, गर्दन पर किया वार

भारत में जन्म लेने वाले अंग्रेजी भाषा के महान लेखक सलमान रुश्दी अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के चलते मौजूद है। वहीं, इसी कार्यक्रम के दौरान ही उन पर चाकू से हमला हुआ।

Author Salman Rushdie attacked in US : जब भी कोई ऑर्टिस्ट किसी दूसरे देश से भारत आता है तो, भारत में उसकी बहुत आवाभगत की जाती है, लेकिन शायद विदेशों में कुछ उल्टा होता है क्योंकि, भारत में जन्म लेने वाले अंग्रेजी भाषा के महान लेखक सलमान रुश्दी अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के चलते मौजूद है। वहीं, इसी कार्यक्रम के दौरान ही उन पर चाकू से हमला हुआ। इस हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सलमान रुश्दी पर हुआ जानलेवा हमला :

दरअसल, शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान महान लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला होने की खबर कुछ घंटे पहले ही सामने आई है। इस हमले के तहत हमलावर ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। हालांकि, उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। फ़िलहाल उनकी हालत को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इसके अलावा इस बात का भी खुलासा अब तक नहीं हुआ है कि, उनपर यह जानलेवा हमला क्यों किया गया और किसने करवाया या किसके कहने पर किया गया। हालांकि, न्यूयॉर्क पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया और सलमान रुश्दी को अस्पताल में भर्ती करने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया :

न्यूयॉर्क पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, 'सलमान रुश्दी को हेलीकॉप्टर से एक क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। हमलावर हिरासत में है।' वहीं, इस मामले में सामने आई खबरों की मानें तो, कार्यक्रम में मौजूद प्रेस के कुछ रिपोर्टर ने चौटाक्‍वा इंस्‍टीट्यूशन (Chautauqua Institution) में एक व्यक्ति को तेजी से स्टेज पर सलमान रुश्दी के पास आते हुए देखा। जिस समय लेखक सलमान रुश्दी का परिचय दिया जा रहा था उसी समय इस व्यक्ति ने रुश्‍दी के गले पर चाकू से वार किया। इस व्यक्ति ने यह हमला इतनी तेजी से किया था कि उन्हे संभलने का कुछ मौका ही नहीं मिला और चाकू गर्दन में लगते ही वह फर्श पर गिर गए। उनके गिरते ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर बचाया।'

ईरान द्वारा जारी किया जा चुका है रुश्दी के लिए फ़तवा :

जानकारी के लिए बता दें, सलमान रुश्दी का जन्म भारत के महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। उन्हें दुनियाभर में उनके लेखन के लिए जाना जाता हैं। वह अंग्रेजी भाषा के लेखक है। बता दें, उनको साल 1980 के दशक में उनके लेखन के लिए ईरान द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। हालांकि, यह बहुत साल पुरानी बात हो चुकी है। इसलिए उस धमकी का इस हमले से जोड़कर देखना किस हद्द तक सही होगा इसकी गुत्थी पुलिस ही सुलझाएगी। इसके अलावा ईरान द्वारा रुश्दी की किताब "द सैटेनिक वर्सेज" को 1988 में बैन कर दिया था। इनके खिलाफ ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी द्वारा फतवा भी जारी किया जा चुका हैं। इस फतवे के तहत रुश्दी को जान से मारने को कहा गया था। जिसके बदले मरने वाले को 30 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का इनाम देने की बात कही गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co