Beirut Blast : लाखों की तादाद में नाराज़ लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे

बेरूत, लेबनान : बेरूत में गत मंगलवार को हुए धमाके के बाद लोग सरकार और अधिकारीयों के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन ने अब हिंसक रूप इख़्तियार कर लिया है।
लाखों की तादाद में नराज़ लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे
लाखों की तादाद में नराज़ लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेSocial Media

बेरूत, लेबनान। लेबनान की राजधानी बेरूत में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में घायल हुए लोगों की संख्या 480 हो गयी है।

लेबनान की अल मनार न्यूज चैनल के रविवार को यह जानकारी दी। चैनल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच बेरूत में हुई हिंसक झड़प के दौरान शनिवार को घायलों की संख्या 490 हो गयी। इससे पहले लेबनान की रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगभग 238 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।

सड़कों पर उतरे लोग :

उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को बेरूत पोत पर हुए भीषण विस्फोट के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए लोग शनिवार को राजधानी बेरूत की सड़कों पर उतर आए और सरकार के इस्तीफे तथा सामाजिक सुधारों की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने चार मंत्रालयों तथा द एसोसिएशन ऑफ बैंक्स की इमारतों पर कब्जा कर लिया था। वहीं हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com