चीन: मंगोलिया में 'ब्यूबॉनिक प्लेग' वायरस से किशोर की मौत

चीन: मंगोलिया शहर से 'ब्यूबॉनिक प्लेग' (Bubonic Plague) वायरस या बीमारी का भी एक मामला सामने आया था। वहीं, वही अब इस वायरस से पीड़ित हुए 15 वर्षीय किशोर की मृत्यु से हड़कंप मच गया है।
Boy died from bubonic plague virus in Mongolia China
Boy died from bubonic plague virus in Mongolia ChinaKavita Singh Rathore -RE

चीन। चीन कई वायरस के सामने आने के बाद हाल ही में चीन के मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के शहर से 'ब्यूबॉनिक प्लेग' (Bubonic Plague) वायरस या बीमारी का भी एक मामला सामने आया था। वहीं, अब इस वायरस से पीड़ित हुए 15 वर्षीय किशोर की मृत्यु से हड़कंप मच गया है। खबरों के अनुसार, वायरस से संक्रमित हुए व्यक्ति ने अपने कुत्ते के द्वारा पकड़े एक चूहे का मांस खाया था। जिससे उसके शरीस में 'ब्यूबॉनिक प्लेग' वायरस प्रवेश कर गया था।

अस्पताल में भर्ती कराया गया :

बता दें, बीते दिनों युवक के 'ब्यूबॉनिक प्लेग' वायरस से संक्रमित होने की खबर मिलते ही उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। साथ ही उसके संपर्क में आए एक दर्जन से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह नया मामला पश्चिमी मंगोलिया के गोवि-अल्ते प्रांत से रविवार को सामने आया था इस 15 वर्षीय लड़के में ब्यूबॉनिक प्लेग के लक्षण दिखाई देने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था; परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मंगोलिया सरकार के निर्देश :

लड़के में ब्यूबॉनिक प्लेग वायरस की पुष्टि हो जाने के बाद फिलहाल सतर्कता के लिहाज से मंगोलिया में चूहों के शिकार पर बैन लगा दिया गया है। साथ ही मंगोलिया सरकार ने चेतावनी जारी की है कि, वह अवैध रूप से शिकार किए गए किसी भी जानवर के मॉस का सेवन नहीं करेंगे। बताते चलें, अभी हाल ही में मंगोलिया में 'ब्यूबॉनिक प्लेग के चलते 2 लोगों की मौत की खबर और सामने आ चुकी हैं। फिलहाल, संक्रमित लड़के के सम्पर्क में आए दो दोस्तों और 15 लोगों को आइसोलनेशन में रखा गया है।

WHO के अनुसार :

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार यदि इस बीमारी का उपचार 24 घंटों के अंदर नहीं किया गया तो इससे इंसान की जान भी जा सकती है। हालांकि, सही उपचार हो जाने पर 'ब्यूबॉनिक प्लेग' वायरस से संक्रमित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। गौरतलब है कि, यह वायरस जंगली चूहों से फैलता है। बता दें, इसे ब्लैक डेथ या काली मौत भी कहा जाता है।

गिलहरी में भी पाया गया यह वायरस :

अमेरिका के पब्लिक हेल्थ से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि कोलोराडो के मॉरिसन शहर में एक गिलहरी में भी ब्यूबॉनिक प्लेग वायरस पाया गया था। क्या है ब्यूबॉनिक प्लेग वायरस और इसके लक्षण? इससे जुड़ी जानकारी के लिए - क्लिक करें

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com