ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक का कटा चालान
ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक का कटा चालानSocial Media

ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक का कटा चालान, इन प्रधान मंत्रियों को भी भरना पड़ा था जुर्माना

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के खिलाफ नियम तोड़ने के चलते कार्रवाई के तहत जुर्माना लगाया गया है। बता दें, उनके अलावा कुछ ऐसे PM रहे हैं, जिनको जुर्माना भरना पड़ चुका है। चलिए, उन पर भी चर्चा करें।

ब्रिटेन, दुनिया। हर देश में कई तरह के नियम कानून बनाए गए हैं। हर देश के लिए अलग नियम-कानून होते है, लेकिन कुछ नियम ऐसे होते हैं जो हर देश के लिए एक जैसे हो होते हैं।ऐसे ही कुछ नियम वाहन चालकों के लिए बनाए गए हैं। यह सभी के लिए एक सामान होते है चाहे वो कोई आम आदमी हो या कोई बड़ा नेता। जैसे टू वीलर चलाते समय हेलमेट पहनने का नियम या कार में सीट बेल्ट लगाने का नियम। ये नियम उस देश में रहने वालों को फॉलो करना पड़ते है और जो नहीं मानता है उसके खिलाफ जुर्माना लगाना, जेल जैसी कार्रवाई की जाती है। ठीक कार्रवाई वाले पैटर्न पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के खिलाफ नियम तोड़ने के चलते कार्रवाई के तहत जुर्माना लगाया गया है।

ऋषि सुनक पर लगा जुर्माना :

दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का चालान कटा है। जो कि, ट्रैफिक नियम तोड़ने के चलते उनसे वसूला जा रहा है। बता दें, वह कार की पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाया हुआ था। ऐसा करते हुए उन्होंने ट्रैफिक के नियम को तोडा था। नियम तोड़ने का आरोप लगाते हुए लंकाशायर पुलिस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर 10 हजार रुपए यानी 100 पाउंड का जुर्माना लगाया है। हालांकि, जुर्माना लगने से दो दिन पहले ही ऋषि सुनक ने इस मामले को लेकर माफी भी मांगी थी।

लंकाशायर पुलिस ने दी जानकारी :

लंकाशायर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। बता दें, पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में कहीं भी PM ऋषि सुनक का जिक्र नहीं किया गया था । पुलिस ने ट्वीट कर लिखा, 'सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लंकाशायर में एक चलती कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर आज को लंदन के एक 42 साल के व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है। बता दें, इस तरह के और भी कई नेता हैं। जिनपर जुर्माना लगाया जा चुका है। चलिए, हम आपको बताते ऋषि सुनक के अलावा ऐसे और कौन से प्रधानमंत्री हैं, जिन पर जुर्मना लग चुका है।

इन प्रधान मंत्रियों पर भी लग चुका है जुर्माना :

बोरिस जॉनसन :

बताते चलें, ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनका से पहले पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर साल 2020 के जून में कोरोना लॉकडाउन के दौरान पार्टी करने पर लॉकडाउन के नियम तोड़ते को लेकर जुर्माना लगाया गया था। बता दें, उस समय बोरिस जॉनसन तत्कालीन प्रधानमंत्री थे और उनके साथ ही उनकी पत्नी कैरी पर भी जुर्माना लगाया गया था। वह अपनी पत्नी के साथ डाउनिंग स्ट्रीट में लॉकडाउन के दौरान एक बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए थे।

देश की पहली महिला IPS ने देश की पहली महिला का चालान किया था जारी :

बताते चलें, साल 1982 में देश की पहली महिला IPS ने देश की पहली महिला का चालान काटा था। जी हां, भारत के नियमों से साल 1982 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी नहीं बच सकी थी। उस समय उनकी कार का चालान जारी किया गया था। जोकि, देश की पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी ने जारी किया था। उस समय वह दिल्ली में ट्रैफिक DCP थीं।

क्या था मामला ?

यह बात तब की है जब देश में एशियाई खेल का आगाज होने वाला था और तब कनॉट प्लेस के ऑउटर सर्किल के पास मिंटो ब्रिज एरिया में इंदिरा गांधी की कार आई। कार के ड्राइवर ने नियम तोड़ते हुए नो-पार्किंग में कार को पार्क कर दी थी। इस पर किरण बेदी के स्टाफ ने ड्राइवर को गाड़ी हटाने को कहा। जब उसने माना कर दिया तो, ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से कार को हटवाटे हुए कार का चालान काट दिया था। हालांकि, उसके बाद किरण बेदी का ट्रांसफर हो गया था और उन्हें VIP सिक्योरिटी का इंचार्ज बना दिया गया था। यह जानकारी 19 नवंबर 2020 को एक फोटो के माध्यम से सामने आई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com