सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में कार में बम ब्लास्ट, 20 की मौत

अफ्रीकी के एक देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक आत्मघाती विस्फोट अचानक होने से बड़ी दुर्घटना हो गई। जो कि एक कार में हुआ। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में कार में बम ब्लास्ट
सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में कार में बम ब्लास्टSocial Media

सोमालिया। पूरी दुनिया में जहां एक तरफ कोरोना कोहराम मच रहा है, वहीं इस बीच भारत सहित कई देशों से लगातार बड़े-बड़े हादसे होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं, आज यानि शनिवार एक नया मामला अफ्रीकी के एक देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से सामने आया है। इस घटना के तहत सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक आत्मघाती विस्फोट अचानक होने से बड़ी दुर्घटना हो गई। जो कि एक कार में हुआ। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

कार में बम विस्फोट :

दरअसल, अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शुक्रवार की देर रात अचानक ही एक कार में बम विस्फोट हो गया। इस हादसे में 20 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि, 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हालांकि, अब तक कार में हुए इस बम विस्फोट होने का कारण का पता नहीं चला है और न ही किसी ने इसकी जिम्मेदारी ली है। विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही पुलिस कुछ ही देर में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बचाव का कार्य शुरू कर दिया।

रेस्तरां के बाहर खड़ी थी यह कार :

खबरों की मानें तो, जिस कार में यह बम ब्लास्ट हुआ है वो राजधानी मोगादिशू में रेस्तरां के बाहर खड़ी थी। जैसे ही यह ब्लास्ट हुआ उसके तुरंत बाद ही आसमान में धुएं के काले गुबार उठने लगे। इसके अलावा यह ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, उस इलाके के आसपास की कई इमारतों की खिड़कियों में लगे शीशे तक टूट गए थे। खबर तो यह भी है कि, इस ब्लास्ट के बाद गोलीबारी भी हुई।

आमीन एंबुलेंस सर्विस के संस्थापक ने बताया :

आमीन एंबुलेंस सर्विस के संस्थापक डॉ. अब्दुलकादिर अदन ने बताया कि, 'धमाके वाली जगह से 20 शव बरामद किए गए हैं और 30 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com