क्या इस लड़की के जरिए फैल रहा दुनियाभर में "कोरोना वायरस"?

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वायरस की चपेट में आने के बाद से अब-तक 25 लोगों की मौत हो गई है।
क्या इस लड़की के जरिए फैल रहा दुनियाभर में "कोरोना वायरस"?
क्या इस लड़की के जरिए फैल रहा दुनियाभर में "कोरोना वायरस"?Social Media

राज एक्सप्रेस। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वायरस की चपेट में आने के बाद से अब-तक 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इसके 830 मामलों की पुष्टि की गई है। इस वायरस की चपेट में मुंबई भी आ गया है। मुंबई में भी इस वायरस से प्रभावित दो मरीजों को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा है वीडियो :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चाइनीज लड़की बड़े ही चाव से चमगादड़ का सूप पीते हुए दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि, इस लड़की के जरिए ही कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, चमगादड़ को खाते और उसका सूप पीते हुए लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ यह मैसेज वायरल हो रहा है कि, चमगादड़ खाने के बाद लड़की में कोरोना वायरस पनपा, जो लोगों में फैल गया।

क्या इस लड़की के जरिए फैल रहा दुनियाभर में "कोरोना वायरस"?
क्या इस लड़की के जरिए फैल रहा दुनियाभर में "कोरोना वायरस"?Social Media

चीनी वैज्ञानिकों का दावा :

चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि, यह वायरल चमगादड़ों के जरिये फैला है। वैज्ञानिकों का मानना है कि, चमगादड़ से फैलने वाला SARS का वायरस सांप के जरिए लोगों में फैला। वैज्ञानिकों का मानना है कि, SARS वायरस सांप में गया तो वह कोरोना वायरस में तब्दील हो गया।

चीन के वुहान में ऐसे जीव जंतुओं का बाजार लगता है, जहां साँप, चमगादड़, मैरमोट्स पक्षी, खरगोश आदि बिकते हैं और इन जीवो को चीन के लोग खाते हैं।

केरल की नर्स वायरस से संक्रमित :

चीन- अमेरिका के बाद घातक 'कोरोना वायरस' का ताजा मामला सऊदी अरब से सामने आया है। यहां सऊदी के एक अस्पताल में काम करने वाली केरल की नर्स इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मिली हैं, नर्स का इलाज चल रहा है।

क्या है कोरोना वायरस :

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस सी-फूड से जुड़ा है। कोरोना वायरस विषाणुओं के परिवार का है। यह वायरस ऊंट, बिल्ली तथा चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी प्रवेश कर रहा है। कोरोना वायरस के मरीजों में आमतौर पर जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण देखे जाते हैं। इसके बाद ये लक्षण न्यूमोनिया में बदल जाते हैं और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। अभी तक इस वायरस से निजात पाने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बना है, लेकिन चिकित्सक जल्द ही इससे निपटने के लिए वैक्सीन तैयार करने का दावा कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के लक्षण :

कोरोना वायरस के लक्षण के बारे में बात करें, तो कोरोना वायरस के मरीजों में आमतौर पर जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण देखे जाते हैं। इसके बाद ये लक्षण निमोनिया और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं।

अपना सकते हैं इस वायरस से बचने के तरीकें :

  • इस घातक वायरस से बचने का तरीका यह है कि, कहीं भी बाहर से आने या कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ करें। सिर्फ पानी से नहीं बल्कि साबुन या हैंडवॉश से धोएं।

  • अपने साथ हमेशा हैंड सेनिटाइजर रखें और जहां पानी से हाथ धोने की व्यवस्था ना हो, वहां इसका इस्तेमाल करें।

  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करने के बाद हाथ साफ किए बिना उन्हें अपने चेहरे या मुंह पर ना लगाएं।

  • बीमार लोगों की देख-रेख के दौरान अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। अपनी नाक और मुंह को कवर करके रखें। उनके इस्तेमाल किए हुए बर्तन और कपड़ों का उपयोग करने से बचें।

  • इसके अलावा खाने को अच्छे से पकाएं, मीट और अंडों को भी पकाकर ही खाएं। जानवरों के संपर्क में कम आएं।

चीन सहित कई देशों में तेजी से फैल रहा जानलेवा 'कोरोना वायरस'

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com