नाइजीरिया नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 29 हुई
नाइजीरिया नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 29 हुईSocial Media

नाइजीरिया नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 29 हुई

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कानो में नाव पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

लागोस। नाइजीरिया (Nigeria) के उत्तरी राज्य कानो में नाव (Boat) पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। सूचना आयुक्त मुहम्मद गरबा (Muhammad Garba) ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक कुल 29 शव मिले हैं जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाओं के हैं। जबकि 14 अन्य अभी भी लापता हैं। मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। यह दुर्घटना कानो प्रांत के बगवई शहर में मंगलवार को हुई थी।

श्री मुहम्मद गरबा (Muhammad Garba) ने कहा कि सात लोगों को बचाया गया है उनका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार ने घटना की जांच और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति को रोकने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

इस बीच नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी (Muhammadu Buhari) ने नाव (Boat) दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और इसे दर्दनाक हादसा बताया। उन्होंने राज्य सरकार की सभी संघीय एजेंसियों को सहयोग का आश्वासन दिया है। बचाव अभियान जारी है। प्रांतीय सरकार के एक बयान के मुताबिक बगवई शहर की ओर जा रही नाव (Boat) में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण यह दुर्घटना घटी है। दुर्घटना के समय नाव में 50 लोग सवार थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com