Rajnath Singh London Visit
Rajnath Singh London VisitRaj Express

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और UK PM ऋषि सुनक की मुलाकात, रक्षा समेत फ्री ट्रेड अग्रीमेंट पर चर्चा

Rajnath Singh London Visit : रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में और अधिक सहयोग और भागीदारी पर चर्चा हुई।

हाइलाइट्स :

  • रक्षा मंत्री ने यूके के पीएम को राम दरबार की मूर्ति उपहार में दी।

  • नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था को मजबूत करने पर सहमति।

  • दोनों नेताओं ने जबूत संबंधों पर दिया जोर।

लंदन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मजबूत संबंधों पर जोर दिया। इसके साथ ही रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में और अधिक सहयोग और भागीदारी पर चर्चा हुई। इस मुलाकात में भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच कई समय से लंबित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने यूके के पीएम को राम दरबार की मूर्ति उपहार में दी।

रक्षा मंत्री ने इस मीटिंग के दौरान इस बात पर प्रकाश डाला कि, दोनों देशों ने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक, बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी में ढालने और पुनर्निर्मित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि, यूके और अन्य समान विचारधारा वाले देशों को शांतिपूर्ण और स्थिर वैश्विक नियम-आधारित व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत के साथ काम करना चाहिए।

वहीं यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यूके और भारत के काम करने की आवश्यकता पर रक्षा मंत्री के साथ सहमति व्यक्त की। विशेष रूप से, उन्होंने आशा व्यक्त की कि चल रही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता को जल्द ही एक सफल निष्कर्ष पर लाया जा सकता है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के रक्षा और सुरक्षा वयवस्थाओं को मजबूत करने के लिए अपनी और अपनी सरकार की इच्छा को भी रेखांकित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com