द हेग की डच सिटी में एक शॉपिंग स्ट्रीट पर हुए हमले में 3 लोग घायल

हेग की डच सिटी में शुक्रवार को एक शॉपिंग स्ट्रीट पर एक संदिग्ध आदमी द्वारा हमला किया गया। इस हमले में 3 लोग घायल हो गए है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।
Dutch Shopping Street Attack
Dutch Shopping Street AttackSocial Media

राज एक्सप्रेस। शुक्रवार को द हेग (The Hague) के डच सिटी में एक शॉपिंग स्ट्रीट पर एक घटना घटी। इस घटना में चाकू द्वारा हमला किया गया था, जिसमें तीन लोग घायल हो गए जिसमें 15 की साल की दो लड़कियां और 13 साल का लड़का शामिल था। हालांकि घायल हुए लोगों में कोई भी एक दूसरे को नहीं जनता था। यह हमला एक संदिग्ध आदमी द्वारा किया गया था। पुलिस द्वारा इस आदमी की तलाश जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अब वह तीनों लोग ही अस्पताल से बहार आ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही, वीडियो वायरल :

इस घटना की बहुत सी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही हैं, जिसमें लगभग 19:45 बजे के आसपास ब्लैक फ्राइडे के लिए शॉपिंग करते लोग और दुकानदारों सहित हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से भागते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि घायल लोगों के नाम नहीं पता चल सके हैं, लेकिन इतनी जानकारी मिल पाई है कि, 13 साल का लड़का द हेग (The Hague) का रहने वाला है, 15 साल की लड़की अल्फैन आन डेन रिजन (Alphen aan den Rijn) की है और दूसरी 15 साल की लड़की लीडरडॉर्प (Leiderdorp) की रहने वाली है।

हमले का मकसद स्पष्ट नहीं :

यह घटना शहर के ग्रोट मार्केट स्ट्रीट या मुख्य बाजार चौक के हडसन बे (Hudson's Bay) स्टोर में घटी है। हालांकि पुलिस और जनता किसी को भी इस हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, किसी को भी नहीं पता कि, वो हमलावर कहा से आया और किस मकसद से आया और उसने हमला क्यों किया ? पुलिस इन सवालों के जवाब इस वीडियो और फोटोज के अधार पर ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस 45-50 साल के आयु वर्ग के व्यक्ति की तलाश में जुट गई है, जो ग्रे कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ था।

पुलिस का जनता से आग्रह :

पुलिस ने जनता से आग्रह करते हुए कहा है कि, यदि आपमें से कोई भी इस हमले के गवाह हैं तो उनसे संपर्क करें। पुलिस ने स्टोर के अधिकारियों को सभी फोटोज और विडियोस पुलिस को देने के आदेश दिए हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co