जापान: राजधानी टोक्यो में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
Japan Earthquake : जहां, पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। वहीं, भारत सहित पूरी दुनिया के कई देश कोरोना के साथ ही प्राकृतिक आपदा जैसे भूंकप के झटकों का भी सामना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस होने से भारत के कई राज्यों के लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा था। वहीं, आज (शनिवार) जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इन भूकंप के झटकों को हल्का नहीं कहा जा सकता है, लेकिन फिर भी इन भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
भूकंप की तीव्रता :
बताते चलें, आज जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के यह झटके यहां आज शाम के छह बजकर 10 मिनट पर महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी -NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गयी है। इन भूकंप के महसूस किये जाने की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई। बता दें, यहां भूकंप की जो तीव्रता मापी गई है। वह भूकंप के झटकों की बहुत तेज तीव्रता मानी जाती है।
भूकंप के केंद्र :
बताते चलें, जापान की राजधानी टोक्यो में इस भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। भूकंप के केंद्र की जानकारी जापान के USGS ने दी है। इसके अलावा फिलहाल भूकंप के इन झटकों से टोक्यो से किसी तरह कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, इतने तेज झटकों से थोड़ा बहुत नुकसान तो हुआ ही होगा। खबरों के अनुसार, टोक्यो में भूकंप के यह झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ कर खड़े हो गए।
भूकंप के झटकों से डर का माहौल :
गौरतलब है कि, दुनियाभर के देशों से आये दिन लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आ रही हैं। ऐसे में इन देशों के जिन राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। उससे लोगों में डर का माहौल है। बताते चलें, हाल ही में भारत के कई राज्यों जैसे, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाक, जम्मू कश्मीर आदि में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें, भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, अभी तक जिन जगहों से भी भूकंप की खबरे सामने आई हैं उनमें से किसी भी जगह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।