भूकंप का कहर लगातार जारी
भूकंप का कहर लगातार जारीSocial Media

इंडोनेशिया का सौमलाकी शहर भूकंप के तेज झटके से थरथराया

इंडोनेशिया के सौमलाकी शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज हुई।

हाइलाइट्स :

  • इंडोनेशिया के सौमलाकी शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस

  • सौमलाकी शहर में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप

  • भूकंप से अब तक किसी तरह का नुकसान नहीं

इंडोनेशिया। इन दिनों आए दिन कहीं न कहीं भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं। इस बीच अब आज बुधवार को इंडोनेशिया देश से भूकंप की खबर सामने आई है। यहां इंडोनेशिया के सौमलाकी शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है

6.9 तीव्रता से कांपा सौमलाकी शहर :

बताया जा रहा है कि, इस दौरान इंडोनेशिया में सौमलाकी शहर करीब 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटको से थरथराया आया है। यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के बांदा शहर में बताया जा रहा है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इंडोनेशियाई समय के मुताबिक भूकंप के तीव्र झटके सुबह 10.23 बजे देश के बांदा सागर में महसूस किए गए है। समंदर में उठे इस भूकंप ने सौमलाकी शहर को हिलाकर रख दिया। हालांकि, भूकंप से अब तक किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप के सको के बाद इस बारे में सौमलाकी शहर के एक निवासी ने जानकारी देते हुए यह बताया है कि, भूकंप के झटके तीव्र थे।

बता दें कि, इससे पहले पिछले साल नवंबर में जावा में 5.6 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 602 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा साल 2004 में सुमात्रा में 9.1 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप का तबाही मचाई थी, इसमें 2.30 लाख लोगों की मौत हो गई थी और इंडोनेशिया में 1.70 लाख लोगों की मौत हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com