मिस्र: गीजा शहर के गिरजाघर में लगी आग
मिस्र: गीजा शहर के गिरजाघर में लगी आगSocial Media

मिस्र: गीजा शहर के गिरजाघर में लगी आग, 41 लोगों की मौत और कई घायल

मिस्र में गीजा शहर के गिरजाघर में भीषण आग लग गई। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हो गए हैं।

मिस्र, विदेश। देश हो या विदेश रोजाना कहीं न कहीं से आगजनी की घटनाएं सामने आती ही रहती है। ताजा आग लगने की घटना मिस्र के गीजा शहर से सामने आई है। मिस्र में गीजा शहर के गिरजाघर में भीषण आग लग गई। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मिस्र के गीजा शहर में रविवार को एक गिरजाघर में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। आग लगने के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, गीजा शहर के इम्बाबा इलाके में स्थित चर्च में आज 5,000 उपासक मौजूद थे। इसी दौरान चर्च में आग लग जाने से वहां भगदड़ मच गयी। हादसे में 41 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। फायर बिग्रेड की तरफ से कहा गया है कि आग पर काबू कर लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

अधिकारियों ने कही यह बात:

हादसे को लेकर अधिकारियों ने कहा कि, राजधानी के उत्तर-पश्चिमी, मजदूर वर्ग के जिले इम्बाबा में अबू सिफाइन चर्च में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि, हमने राहत और बचाव के लिए हर स्तर पर तैनाती की है। फायर बिग्रेड की तरफ से कहा गया है कि, आग पर काबू कर लिया गया है।

वहीं, चर्च ने हताहतों की संख्या के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि, यह आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके अबू सेफीन चर्च में लगी है। हालांकि, चर्च में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने इस बारे में कहा कि, प्रारंभिक जांच में बिजली के शार्ट-सर्किट को जिम्मेदार ठहराया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com