लेबनान: बेरुत में ईंधन टैंक में आग लगने से हुआ जोरदार विस्फोट

लेबनान की राजधानी बेरुत से शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। दुर्घटना के तहत एक ईंधन टैंक में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ और उसमे 4 लोगों की जान चली गई।
explosion due to fire in fuel tank in Beirut
explosion due to fire in fuel tank in BeirutKavita Singh Rathore - RE

बेरुत। एक तरफ पहले ही कोरोना वायरस पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रहा है। ऐसे में अलग-अलग देशों से प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ीं खबरे भी लगातार सामने आरही हैं। हाल ही में कई देशों में कई बड़े हादसे हुए थे। इन देशों में लेबनान भी शामिल है। दरअसल, लेबनान की राजधानी बेरूत में 4 अगस्त का दिन तबाही बन कर आया था। उस दिन जोरदार 2 धमाकों ने 200 से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली और 6 हजार से भी ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर बेरुत से एक ईंधन टैंक में आग लगने से बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आई है।

ईंधन टैंक में लगी :

दरअसल, शुक्रवार की रात लेबनान की राजधानी बेरूत में की एक ईंधन टैंक में आग लग गई। जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस आग के लगने से जो धमाका हुआ उसमे फिलहाल 4 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आग की चपेट में आने से बचने के लिए भगदड़ मच गई थी। जिसके कारण 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। कुछ लोगों को गंभीर चोंटे भी आई हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए।

टेलीविजन स्टेशन ने दी जानकारी :

खबरों के अनुसार, लेबनान की राजधानी बेरुत में शुक्रवार को जिस प्रकार की घटना घटी है। इसी प्रकार ईंधन टैंक में आग लग कर विस्फोट होने की खबर इससे पहले इसी साल अगस्त में भी सामने आई थी। इस बार इस घटना की जानकारी बेरूत के एक टेलीविजन स्टेशन ने दी है। इस घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक चिकित्सा सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, दुर्घटना में जलने वाले लोगों में 3 बच्चे शामिल हैं। इन तीनों बच्चों के साथ ही जलने वाले सभी घायलों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com