मॉस्को के एक 15 मंजिला होस्टल में लगी भीषण आग
मॉस्को के एक 15 मंजिला होस्टल में लगी भीषण आगSocial Media

रूस : मॉस्को के एक 15 मंजिला होस्टल में लगी भीषण आग, हादसे में गई 8 की जान

शुक्रवार को रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) से एक भीषण आग लगने की दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह भीषण आग एक 15 मंजिला इमारत में लगी थी। जिसमें 8 लोगों की जान चली गई।

रूस, दुनिया। पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते रूस को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसका असर पूरी दुनिया पर भी होता नज़र आ रहा है। क्योंकि, इस युद्ध के चलते ही कई देशों को भी नुकसान हो रहा है। ऐसे में कई देशों में लगातार प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और हादसों का कहर लगातार जारी है। हाल ही में कई देशों में कई बड़े हादसे हुए हैं। वहीं, आज यानी शुक्रवार को रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) से भी एक भीषण आग लगने की दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह भीषण आग एक 15 मंजिला इमारत में लगी थी।

15 मंजिला इमारत में लगी :

दरअसल, शुक्रवार की सुबह रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (Moscow) में एक 15 मंजिला इमारत में आग लग गई। इस आग में 4 लोग बुरी तरह झुलस कर घायल हो गए हैं। जबकि हादसे में अब तक 8 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। वहीं, 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, सबको हल्का फुल्का नुकसान हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड के फाइटर्स ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया था। खबरों के अनुसार, इस आग के लगने के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने दी जानकारी :

अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आग जिस इमारत में लगी थी वो एक हॉस्टल बताया जा रहा है। यह आग हॉस्टल की पहली मंजिल में लगी थी। यहां खिड़कियों पर जाली लगी होने के कारण लोग बचने के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इसी के चलते लोगों की जान इस हादसे में चली गई। इस हॉस्टल में कुल 200 लोग रहते थे। जिनको बाहर सुरक्षित निकाला गया। इस बारे में जानकारी डेट हुए आपात मंत्रालय ने बताया है कि, 'भवन के प्रथम तल पर स्थित इस छात्रावास की खिड़कियों में लोहे सलाखें लगी होने के कारण कारण कई लोग खिड़कियों का बाहर निकलने के लिए उपयोग नहीं कर पाए।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com